Telangana: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश

Telangana Election Results 2023: तेलंगाना में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 119 सीटों में से 64 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बीच रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन से मुलाकात की। शानदार जीत के बाद कांग्रेस ने तेलंगाना में सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

चुनाव में हार के बाद के.चंद्रशेखर राव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री केसीआर से राज्य में नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

पहली बार पूर्ण बहुमत से तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही कांग्रेस

तेलंगाना में सभी 119 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस ने तेलंगाना में प्रचंड जीत दर्ज की है। उन्होंने बीआरएस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस पहली बार पूर्ण बहुमत से तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है।

केवल 39 सीटों पर सिमट गई बीआरएस पार्टी

कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीआरएस पार्टी केवल 39 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी ने 8 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 7 सीटें मिली हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हुए थे। जिसमें से उन्हें 7 सीटों पर जीत मिली है।

बीजेपी को 8 सीटों पर मिली जीत

बीजेपी 111 सीटों और जन सेना 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारी थी। बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस 118 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। उन्होंने सिर्फ एक सीट अपनी सहयोगी सीपीआई को दी थी। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना में भाजपा और ओवैसी में दिखा असली कांटे का मुकाबला, जानिए सीटों में कौन-किस पर पड़ा भारी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+