केसीआर बोले- दलित बंधु योजना से कोई समझौता नहीं होगा, प्रत्येक दलित परिवार को इससे लाभान्वित किया जाएगा
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सिद्दीपेट और सिरसिला पहुंचे थे। केसीआर ने इस मौके पर कहा कि राज्य में प्रत्येक दलित परिवार के लिए दलित बंधु योजना लागू होगी, इसको लेकर कोई समझौता नहीं होगा। इसके साथ ही सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का कुछ समुदायों की उपेक्षा करने का लंबा इतिहास रहा है।

केसीआर ने सिद्दीपेट में चुनावी बैठक में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा दलित बंधु योजना को रोकने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा हालांकि दलितों का जीवन एक ही दिन में बदला नहीं जा सकता है लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि दलित बंधु योजना को चरणबद्ध तरीके से तेलंगाना के प्रत्येक दलित परिवार पर लागू की जाएगी।
सिरसिला में जनसभा को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा सरकार द्वारा किसानों को सशक्त बनाने के लिए धरणी पोर्टल की कल्पना की गई थी और इससे आदिलाबाद जिले सहित राज्य भर में भूमि की कीमतें बढ़ाने में मदद मिली है।
केसीआर ने सिद्दीपेट के अपने राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा इस जगह ने ना केवल उन्हें ज्ञान और राजनीतिक जीवन दिया है बल्कि अलग तेलंगाना राज्य बनाने की लड़ाई लड़ने के लिए टीडीपी से इस्तीफा दे दिया तो भी वे उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा मैं सिद्दीपेट की जनता का कर्ज कभी नहीं चुका सकता। सीएम ने तेलंगाना आंदोलन के दौरान सिद्दीपेट के समर्थन की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें दलित बंधु योजना को लागू करने के विचार यहीं से आया।
वहीं सिरसिरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए धरणी पोर्टल की कल्पना की और इससे आदिलाबाद जिले समेत राज्य भर में भूमि की कीमतें बढ़ाने में मदद मिली है। इसके साथ ही केसीआर ने आरोप लगया कि कांग्रेस इस धरणी पोर्टल को खत्म करने पर तुली हुई है क्योंकि यह पोर्टल उसके भ्रष्टाचार में बाधक है।
मुख्यमंत्री ने सिरसिरा के वोटरों को अगाह करते हुए कहा कांग्रेस सत्ता में आने पर किसानों को उनके भूमि अधिकारों से वंचित कर देगी और उन्हें असहनीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications