शरद पवार और उद्धव से मिलने के बाद बोले केसीआर- देश को अब नए विजन, नए एजेंडे की जरूरत

मुंबई, 20 फरवरी: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के साथ बैठक के बाद तेलंगाना सीएम केसीआर ने कहा है कि देश को अब नए एजेंडे, नए विजन के साथ चलाने की जरूरत है। मैंने शरद पवार से इस पर चर्चा की है, उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। जल्दी ही अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ भी बैठक होगी। उद्धव ठाकरे को लेकर उन्होंने कहा कि उनसे भी बहुत अच्छी बातचीत हुई है और इस मुलाकात के बहुत जल्दी गोल्डन नतीजे देखने को मिलेंगे। केसीआर ने इस दौरान उद्धव ठाकरे को अपना भाई कहा।

ेकसीएर

केसीआर ने उद्धव ठाकरे के साथ साझा प्रेस वार्ता में कहा- देश की राजनीति, विकास की गति, आजादी के 75 साल होने पर देश के हालात के ऊपर चर्चा करने के लिए मैं महाराष्ट आया हूं। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलकर खुश हूं। हमने कई विषयों पर लंबी चर्चा की। काफी बातों पर हमारी सहमति बनी है। हमने मिलकर आगे के लिए काम करने का फैसला किया है। हम दोनों (केसीआर और उद्धव) भाई हैं क्योंकि हमारे राज्यों की सीमा 1,000 किलोमीटर है। महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से हमने कालेश्वरम परियोजना का निर्माण किया जिससे तेलंगाना को लाभ हुआ है।

बैठक के दिखेंगे गोल्डन नतीजे

Recommended Video

    Maharashtra CM Uddhav Thackrey और Telangana CM KCR के बीच Mumbai में मुलाकात | वनइंडिया हिंदी

    तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव ने मुंबई में कहा, हमारी बैठक का अच्छा परिणाम आपको बहुत जल्द देखने को मिलेगा। मैं उद्धव ठाकरे को तेलंगाना आने के लिए आमंत्रित भी कर रहा हूं। तेलंगाना के सीएम ने इस दौरान केंद्र सरकारपर एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का इल्जाम भी लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का बहुत ही गलत तरीके से दुरुपयोग किया जा रहा है, हम इसकी निंदा करते हैं। केंद्र सरकार को अपनी नीति बदलनी चाहिए, वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनको भी इसका नुकसान होगा।

    शरद पवार से भी की मुलाकात

    बता दें कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख केसीआर विपक्षी दलों को एकजुट कर तीसरे मोर्चा बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसको लेकर वो शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे से मिले हैं। केसीआर ने एनसीपी मुखिया शरद पवार और सुप्रिया सुले से भी मुलाकात की है। जद (एस) के प्रमुख एचडी देवगौडा और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी से भी उनकी हाल ही में बात हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+