हमें नया संविधान लिखना चाहिए, भाजपा को बंगाल की खाड़ी में फेंक देना चाहिए: केसी राव

हैदराबाद, 02 फरवरी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने देश में नए संविधान की मांग की है। केसीआर ने कहा कि नई सोच, नया संविधान देश में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में बेहतर नेतृत्व बदलाव की जरूरत है। इसके लिए हम मुंबई जा रहे हैं और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। केंद्र में भाजपा को हटाने की जरूरत है, उन्हें बंगाल की खाड़ी में फेंक देने की जरूरत है। देश के लिए जो भी जरूरी है हम वह करेंगे। हम शांत हीं बैठेंगे। यह लोकतंत्र है, हमारे प्रधानमंत्री दूरदर्शी नहीं है।

kcr

इससे पहले मंगलवार को जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया तो केसीआर ने इसे बेकार और उद्देश्यहीन बजट करार दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बजट में कोई दिशा या इरादा नजर नहींआता है, यह बेकार और उद्देश्यहीन बजट है। यही नहीं उन्होंने निर्मला सीतारमण के भाषण को खोखला और शब्दों की जुगलबंदी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट से सरकार ने खुद की तारीफ की है जबकि सच्चाई यह है कि आम आदमी और अवसाद की ओर चला गया है।

Recommended Video

    Telangana के मुख्यमंत्री KCR ने क्यों की नए संविधान की मांग? | वनइंडिया हिंदी

    केसीआर ने कहा कि इस बजट ने आम व्यापारियों और नौकरी करने वालों को काफी निराश किया है। आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वेतनभोगी और व्यापारी इसकी काफी उम्मीद लगाए बैठे थे। सरकार ने इस बजट के साथ देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी ढांचों को नजरअंदाज किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+