तेलंगाना: रोड शो के दौरान बेहोश हुईं BRS नेता के कविता, कुछ देर के लिए चुनावी कैंपेन रुका
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के कविता शनिवार को तेलंगाना के इतिक्याल में एक रोड शो के दौरान बेहोश हो गईं। वह चिलचिलाती धूप में गाड़ी के उप पार्टी नेताओं के बीच खड़े होकर प्रचार कर रही थीं।
यह घटना तब हुई जब कविता चिलचिलाती धूप में पार्टी नेताओं के बीच खुली छत वाली गाड़ी के अंदर खड़ी थीं। अचानक उन्हें असहजता महसूस होने लगी और वह जगह से हट गईं। इस दौरान अचानक कविता को बेहोश होकर नीचे गिरते देखा गया।

गाड़ी के अंदर उनके साथ खड़े लोगों ने उन्हें उसी वक्त ही पकड़ लिया और नीचे लेटा दिया गया। ये देखकर गाड़ी के आसपास लोग इकट्ठा होने लगे। अचानक के कविता की तबियत खराब होते ही साथी नेताओं में हलचल मच गई। इसके बाद बीआरएस पार्टी के पदाधिकारी और अन्य नेता तुरंत उनकी सुध लेने पहुंचे।
Recommended Video
कविता की टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि, एमएलसी डिहाइड्रेशन का शिकार हो गई थी। जिसके चलते वह थोड़ा अस्वस्थ हो गईं।
समाचार एजेंसी एएनआई ने कविता की टीम के हवाले से बताया, एमएलसी ने एक छोटे से ब्रेक के बाद चुनावी कैंपने फिर से शुरू कर दिया है। हालांकि कुछ देर बाद के कविता ने एक्स पर लिखा कि, मैं अब ऊर्जावान महसूस कर रही हैं। थोड़ी देर के डर के लिए खेद है।मैं बिल्कुल ठीक हूं, इस प्यारी सी बच्ची से भी मुलाकात हुई और उसके साथ समय बिताने के बाद मैं थोड़ा अधिक ऊर्जावान महसूस कर रही हूं। #KCROnceAgain अभियान जल्द ही फिर से शुरू होगा।
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होंगे। तेलंगाना विधानसभा के लिए वोटों की गिनती तीन दिसंबर को चार अन्य राज्यों के साथ होगी। 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 119 में से 88 सीटें जीतीं, कुल वोट शेयर का 47.4 प्रतिशत हासिल किया। कांग्रेस केवल 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।












Click it and Unblock the Notifications