तेलंगाना: BRS नेता कविता को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने किया आमंत्रित, 30 अक्टूबर को देंगी व्याख्यान
तेलंगाना की बीआरएए सरकार ने अपने कार्यकाल में योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए उसको अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली है। वहीं अब लंदन के ऑक्फोर्ड विश्वविद्यालय ने तेलंगाना के विकास की तीव्र गति को स्वीकार किया है और तेलंगाना केसीआर सरकार द्वारा की गई पहलों के मद्देनजर बीआरएस की नेता और एमएलसी कविता को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया है।

केसीआर की बेटी और बीआरएस की तेज तर्रार नेता के कविता 30 अक्टूबर को अर्शशास्त्र विषय पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगी। इस व्याख्यान में कविता विकास के क्षेत्र में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पहल की हैं उस पर प्रकाश डालेगी।
बता दें ब्रिज इंडिया की पहल के तहत लंदन की हाल में की गई यात्राओं में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों को तेलंगाना राज्य के गठन के बाद राज्य के विकास में हुई महत्वपूर्व प्रगति के बारे में जानकारी दी गई थी।
इसके अलावा कृषि क्षेत्र में राज्य में किए गए उपायों के बारे में जानकारी दी गई थी जैसे किसानों को रायथु बंधु (निवेश का प्रवाधान) और कृषि क्षेत्र को 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति शामिल था।
इसके अलावा तेलंगाना में केसीआर सरकार में विभन्न योजनाओं के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुर्नजीवित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का उद्देश्य न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है बल्कि गांवों की आर्थिक स्थिरता को बढ़ाने का उद्देश्य भी शामिल था।
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार केसीआर सरकार के कार्यकाल में मिशन भागीरथ कार्यक्रम के उदाहरण के रूप में, हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिबद्धता ने पूरे देश में मिसाल पेश की है।
30 अक्टूबर को बीआरएस नेता और एमएलसी के कविता ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में तेलंगाना सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई प्रगति के बारे में व्याख्यान में चर्चा करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications