Emotional VIDEO: बर्थ डे पर 16 साल बेटे को हार्ट अटैक, परिवार ने शव के पास काटा केक
Telangana Boy Birthday: तेलंगाना में एक युवक की उसके जन्मदिन पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद दुखी परिवार ने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ उसके शव के पास केक रखकर काटा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

एक परिवार के लिए इससे दुखद क्या होगा कि जिस दिन उनके घर में 16 साल के बेटे का जन्मदिन था, उसी दिन उस लड़के की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिसके बाद गमगीन परिवार ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई।
जानकारी के मुताबिक जवान लड़के के बर्थ डे पर मौत की खबर तेलंगाना के आसिफाबाद जिले की है, जहां एक 16 वर्षीय लड़के की उसके जन्मदिन पर हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। बेटे के जाने के गम से दुखी परिवार ने उसके बर्थ डे को मनाया।
घर में जवान लड़की मौत
परिवार के लोगों ने लड़के के शव के पास केक रखकर काटा और उसका जन्मदिन मनाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में मृतक लड़के के दोस्त और परिवार-रिश्तेदार उसके लिए बर्थडे सॉन्ग गाते दिखाई दे रहे हैं। उसके शव को चारों तरफ से घेर लोग खड़े हैं।
घटना गुरुवार शाम को तेलंगाना के आसिफाबाद जिले में उस वक्त हुई, जब दोस्त और परिवार के सचिन का जन्मदिन मनाने के लिए आसिफाबाद मंडल के बाबापुर गांव में उनके घर पर इकट्ठा हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सचिन के परिवार ने उसके स्पेशल दिन के लिए काफी तैयारियां की थी।
जन्मदिन की थी पूरी तैयारियां, फिर...
बताया जा रहा है कि सचिन के लिए एक केक खरीदा था। साथ ही परिवार ने फ्लेक्सी फॉर्म में सचिन की फोटो भी छपवाई थी और उन्हें घर के चारों ओर लटका दिया था। हालांकि बाद चीजें बिल्कुल वैसी नहीं रही, जैसा कि प्लान था। जन्मदिन के जश्न के बीच सचिन अचानक गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
आनन-फानन में परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा कि सचिन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। अपने बेटे को सम्मान देने के लिए शोकाकुल परिवार ने उसके पार्थिव शरीर के पास केक रखकर उसके हाथ से कटवार जन्मदिन मनाया।
अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार ने ऐसे मनाया खास दिन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था। अपने बेटे को खोने के बाद दुखी परिवार उसके शव को घर ले आए और उसके जन्मदिन का केक काटा। मृतक के माता-पिता गुणवंता राव और ललिता ने अपने पड़ोसियों, बच्चों और अन्य रिश्तेदारों को बुलाकर सचिन का हाथ पकड़कर केक काटा।
पूरे गांव में शोक की लहर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय ग्रामीणों ने सचिन की याद में एक मोमबत्ती जलाई। उनके कुछ दोस्तों ने तो सचिन की तस्वीरों वाले बैनर भी लगाए और अपने दिवंगत दोस्त को जन्मदिन की बधाई दी। सचिन का अंतिम संस्कार बाबापुर में किया गया और पूरा गांव उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications