तेलंगाना: BJP विधायक राजा सिंह ने प्रोटेम स्पीकर की मौजूदगी में शपथ लेने से किया इनकार, ये है वजह
हैदराबाद। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र विधायक राजा सिंह ने नए विवाद को जन्म दे दिया। राजा सिंह ने विधानसभा के AIMIM के प्रोटेम स्पीकर के सामने शपथ लेने से इनकार कर दिया है। हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से चुनकर आए एकमात्र भाजपा विधायक राजा सिंह ने एआईएमआईएम के पांच बार के विधायक मुमताज अहमद खान के समक्ष शपथ लेने पर आपत्ति जताई है। मुमताज अहमद को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था, लेकिन राजा सिंह ने उनके सामने शपथ लेने से इंकार कर दिया।

राजा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि AIMIM एक ऐसी पार्टी है जो 'हिंदुओं को खत्म' करना चाहती है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि मैं एक प्रोटेम स्पीकर के सामने शपथ नहीं लूंगा, क्योंकि जिसकी पार्टी हिंदुओं को खत्म करना चाहती है। वे कभी 'वंदे मातरम' नहीं गाते और कभी 'भारत माता की जय' नहीं बोलते।












Click it and Unblock the Notifications