तेलंगाना: सीएम योगी ने नाम बदलने पर मांगे वोट, 'हैदराबाद को भाग्यनगर बनाना है तो भाजपा को सत्ता में लाएं'
तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले राज्य में पार्टी का प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर का नाम बदलने की शर्त पर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की।
हैदराबाद। तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले राज्य में पार्टी का प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर का नाम बदलने की शर्त पर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की। सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि अगर वो लोग चाहते हैं कि हैदराबाद का नाम बदलकर 'भाग्यनगर' रख दिया जाए, तो इसके लिए भाजपा को वोट देकर उसे सत्ता में लाएं। सीएम आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में दो शहरों का नाम बदला है।

तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी टी राजा सिंह लोध के समर्थन में आयोजित रैली में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि अगर मतदाता हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखना चाहते हैं, तो भाजपा को सत्ता में लाएं।
ये भी पढ़ें: दलित और आर्य के बाद अब हनुमान को बताया जैन, पढ़िए धर्मगुरु ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि वो वहां विशेष रूप से लोध के लिए प्रचार करने आए हैं क्योंकि वो शहर का नाम हैदराबाद से बदलकर भाग्यनगर करने के लिए काम कर रहे हैं। योगी ने कहा कि भाजपा ने भारत को राम राज्य बनाने की जिम्मेदारी उठाई थी और उसमें तेलंगाना को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
हाल ही में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने दो महत्वपूर्ण शहरों का नाम बदला है। प्रयाग नगरी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखा गया। वहीं फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया है। शहरों के नाम बदलने पर सरकार को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा पर क्या बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
-
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications