बुलंदशहर हिंसा पर क्या बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर में सोमवार को गोकशी की घटना के बाद भड़की हिंसा में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और ग्रामीण की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की त्वरित जांच के आदेश देते हुए पीड़ितों को मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया है। बता दें कि इससे पहले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर को श्रंद्धाजलि दी है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि बुलंदशहर में पुलिस व ग्रामीणों के संघर्ष में स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह की मौत का समाचार बेहद दुखद है। उप्र भाजपा के शासनकाल में हिंसा और अराजकता के दुर्भाग्यपूर्ण दौर से गुजर रहा है'। बता दें कि सोमवार को बुलंदशहर के एक मैदान में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीण विरोध के लिए सड़क पर उतर आए थे। जिसके बाद विरोध ने हिंसा का रूप ले लिया।
बता दें इस पूरे मामले पर यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई दी है। एडीजी ने कहा कि हिंसा में हुई पथराव की चपेट में आने की वजह से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। इसके अलावा सुमीत नाम के व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। एडीजी ने कहा कि गोली लगने के बाद सुमीत को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर हिंसा: ADG आनंद कुमार बोले- घटना की एसआईटी जांच के आदेश, 48 घंटे में आएगी रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications