Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति का किया गठन, जारी की लिस्ट
Telangana Assembly elections 2023: इस साल तेलंगाना में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इस बीच कांग्रेस ने गुरुवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश चुनाव समिति गठन करने की मंजूरी दी है। समिति में 26 सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रेवंत रेड्डी अध्यक्षता करेंगे।

तेलंगाना की चुनाव समिति में उत्तम कुमार रेड्डी, मोहम्मद अजहरुद्दीन और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
कांग्रेस ने तेलंगाना का चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। कर्नाटक चुनाव के बाद कांग्रेस पूरे जोश में है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने मुसलमानों, अन्य अल्पसंख्यकों और ओबीसी समुदायों के लिए अलग-अलग घोषणाओं का मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया है।
कांग्रेस तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारी जोर-शोर से कर रही है। कांग्रेस की ये घोषणाएं सत्ता में आने पर शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए पार्टी के वादों को रेखांकित करेंगी। मुस्लिम और ओबीसी घोषणाओं को अंतिम रूप देने के लिए पूर्व विपक्षी नेता मोहम्मद अली शब्बीर के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी अब फुल चुनावी मोड में नजर आ रही है। प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस का 'ऑपरेशन आकर्ष' पूरे जोरों पर नजर आ रहा है। इस ऑपरेशन के तहत कांग्रेस लगातार अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टियों- बीआरएस और बीजेपी के प्रमुख नेताओं को आकर्षित करके अपनी ताकत मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति का गठन, जानिए किन नेताओं को मिली जगह












Click it and Unblock the Notifications