Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति का गठन, जानिए किन नेताओं को मिली जगह
Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस द्वारा जारी सूची में कमेटी के अध्यक्ष सहित 29 सदस्यों को शामिल किया गया है। सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस द्वारा गठित चुनाव कमेटी का चेयरमैन गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है।
इन नेताओं को मिली जगह
कांग्रेस द्वारा गठित चुनाव समिति का चेयरमैन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है। इसके साथ ही कमेटी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, रघुवीर मीणा, रामेश्वर डूडी, मोहन प्रकाश, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, लालचंद कटारिया, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, रमेश चंद मीणा, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, साले मोहम्मद, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत, मुरारी लाल मीणा, अशोक चांदना, राजेंद्र यादव, सुखराम विश्नोई, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, जुबेर खान और ललित तूनवाल को शामिल किया गया है।

गहलोत पायलट के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश
कांग्रेस द्वारा गठित प्रदेश चुनाव समिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ सचिन पायलट को भी तरजीह दी गई है। समिति में गहलोत सरकार के ज्यादातर मंत्रियों को जगह मिली है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसदों को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा लंबे समय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मतभेद खत्म करने की कोशिश की जा रही है। पिछले दिनों कांग्रेस की बैठक के दौरान सचिन पायलट ने भी कहा था कि राजस्थान में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications