Telangana Assembly Elections 2023: सीएम केसीआर आज मेडक से शुरू करेंगे चुनावी अभियान
Telangana Assembly Elections 2023: तेंलगाना विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन राज्य की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी ने युद्ध स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव बुधवार को मेडक में आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं।

सड़क मार्ग से हैदराबाद से मेडक तक यात्रा केसीआर करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने जो विकलांगों की 4015 रुपये पेंशन बढ़ाई हैं उसके वितरण का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा केसीआर आज बीआरएस के पार्टी कार्यालय, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय और एकीकृत जिला कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बार अपने मेडक में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
बता दें तेलंगाना में इस साल के दिसंबर में विधानसभा होने की उम्मीद है लेकिन सीएम केसीआर ने राज्य की 119 निर्वाचन क्षेत्रों में से 115 के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि गोशामहल, नामपल्ली, जनगांव और नरसापुर निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद की जाएगी। चुनावी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद सीएम चंद्रशेखर की मेडक में पहली सार्वजनिक बैठक है।
गौरतलब है कि 2014 में आंध्रप्रदेश से अलग होकर तेलंगाना राज्य का गठन हुआ था। तेलंगाना राज्य के गठन के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), जो पहले बीआरएस के नाम से जानी जाती थी उस पार्टी ने सरकार बनाई थी और केसीआर मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में केसीआर दोबारा मुख्यमंत्री बने थे। अगर 2023 के विधानसभा में केसीआर की पार्टी बहुमत हासिल करत है तो वो लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications