तेलंगाना: स्कूल के सम्प टैंक में गिरकर 3 साल के बच्चे की मौत

मलकागिरी। तेलंगाना के मलकागिरी स्थित शिवपुरी कॉलोनी में एक बच्चे की मौत स्कूल के सम्प टैंक में गिरने से हो गई। घटना एक प्लेस्कूल की है, जहां 3 वर्षीय बच्चा सम्प टैंक में गिर गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल से बच्चे का शव बरामद किया। एसएचओ जानकी रेड्डी ने कहा कि हमने एक केस दर्ज किया है और मौके का दौरा किया है। यह स्पष्ट रूप से दिखता है कि यह घटना स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई। हमने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इसी साल सितंबर में हरियाणा स्थित गुरुग्राम के Ryan Intenational School में कक्षा दूसरी के छात्र प्रद्यु्म्न की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद देश भर में हंगामा मच गया था।

तेलंगाना: स्कूल के सम्प टैंक में गिरकर बच्चे की मौत

इस घटना के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी संबद्ध स्कूलों के लिए सुरक्षा से जुड़े निर्देश जारी किए गए थे। गाइडलाइन ना मानने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर देने की बात भी की गई थी। सीबीएसई के उप-सचिव जयप्रकाश चतुर्वेदी ने सभी सीबीएसई स्कूलों को ये निर्देश जारी किया था। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के छात्र की हत्या के बाद सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बोर्ड ने स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था।ां

हालांकि देश भर में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि CBSE के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+