हैदराबाद में बोले तेजस्वी सूर्या-जिन्ना की भाषा बोलते हैं ओवैसी

नई दिल्ली। हैदराबाद में दिसबंर में नगर निगम के चुनाव होने हैं। हैदराबाद में बीजेपी के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या पहुंचे हुए हैं। सोमवार को तेजस्वी सूर्या ने हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी सूर्या ने असदुद्दीन ओवैसी की तुलना मोहम्मद जिन्ना से तक कर डाली।

Tejaswi Surya says Asaduddin Owaisi speaks language like Mohammad Ali Jinnah

तेजस्वी सूर्या ने कहा,'इनको दिया हर एक वोट भारत के खिलाफ है। इये हास्यास्पद है कि अकबरुद्दीन और असदुद्दीन ओवैसी विकास की बात कर रहे हैं। उन्होंने पुराने हैदराबाद में कोई भी विकास करने की अनुमति नहीं दी है, उन्होंने पुराने हैदराबाद में केवल रोहिंग्या मुसलमान को अनुमति दी है, तो उन्हें कोई हक नहीं है विकास पर बात करने की। उन्होंने कहा, असदुद्दीन ओवैसी कट्टर इस्लामवाद, अलगाववाद और अतिवाद की भाषा बोलते हैं, बिलकुल वैसी ही जैसी मोहम्मद अली जिन्ना बोलते थे।

तेजस्वी सूर्या ने कहा,' ये सिर्फ एक निगम चुनाव नहीं है, अगर आप यहां ओवैसी को वोट देते हैं तो वो महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में मजबूत होता है। तेजस्वी सूर्या ने तेलंगाना के सीएम केसीआर पर भी निशाना साधा। सूर्या ने कहा कि, तुर्की के राष्ट्रपति लगातार भारत के खिलाफ बोलते हैं और केसीआर हैदराबाद को ही तुर्की की राजधानी इस्तांबुल जैसा बनाना चाहते हैं। यही कारण है कि वो लोग एआईएमआईएम के साथ गठबंधन में हैं, वो पाकिस्तान जैसा हैदराबाद चाहते हैं।

हैदराबाद में निकाय चुनाव के लिए एक दिसंबर को मतदान होना है। राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर-शोर से यहां जुटी हुई हैं। हैदराबाद में इस बार असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और केसीआर की टीआरएस अलग होकर चुनाव लड़ रही हैं। 2015 में हुए चुनावों में 150 सीटों में 80 सीट पर टीआरस को सफलता मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+