बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग से पहले बोले तेजस्वी, नीतीश जी थक गए हैं, वे बिहार को संभालने में असमर्थ
बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग से पहले बोले तेजस्वी, नीतीश जी थक गए हैं, वे बिहार को संभालने में असमर्थ
पटना: Bihar Legislative Assembly election 2020 Phase 3 Polling:बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण/तीसरा चरण के लिए आज शनिवार (7 नवंबर) को 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान होने जा रहे हैं। वोटिंग सात बजे से शरू होने वाले हैं। मतदान केंद्रों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आखिरी चरण की वोटिंग के पहले महागठबंधन के सीएम उम्मदीवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) पर तंज करते हुए कहा है कि वो थक गए हैं और बिहार को संभालने में असमर्थ हैं। तेजस्वी यादव ने लोगों से वोट करने की अपील की है।
Recommended Video

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ''मैं सभी से लोकतंत्र के इस त्योहार में भाग लेने और वोट डालने की अपील करता हूं। इस चुनाव में बिहार अपने भविष्य पर फैसला लेगा। नीतीश जी थक गए हैं और वे राज्य को संभालने में असमर्थ हैं।''
तेजस्वी यादव ने शनिवार (07 नवंबर) की सुबह ट्वीट किया, ''बिहार में तब्दीली की गंगा, गंडक और कोसी बह रही है। बदलाव उफान पर है। सुनहरे भविष्य, चहुंमुखी विकास, विकसित बिहार, अमन, चैन, कायम करने एवं व्यवस्था परिर्वतन और नए दौर में नए बिहार के निर्माण के लिए आज अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करे।'
'चिराग बोले- नीतीश जी अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे
तीसरे फेज की वोटिंग से पहले एलजेपी चीफ चिराग पासवान कहा, जिस तरह बिहार के लोग 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' नारे के साथ जुड़ रहे हैं, उससे हमें पूरी उम्मीद है कि इस चरण में भी हम अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। एक चीज तो बिल्कुल साफ है कि नीतीश जी अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।
10 नवंबर को आएंगे नतीजे
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं 3 नवंबर को दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। तीसरे और आखिरी चरण में बिहार के 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। बिहार चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications