तेजस्वी ने छुए तेजप्रताप के पैर, सभी अटकलों को किया खारिज

पटना। आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव शनिवार देर शाम को तेजस्वी यादव से मिलने के लिए उनके पटना स्थित आवास पर पहुंचे। तेजस्वी के पटना स्थित आवास पर तेज प्रताप करीब 45 मिनट तक रुके। तीन माह से अधिक समय बाद लालू-राबड़ी के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप के गिले- शिकवे दूर हुए। मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने बड़े भाई तेज प्रताप के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। मुलाकात कर बाहर निकले तेज प्रताप काफी खुश दिखे।

 जितने भी 'दुश्मन' हैं, वे धराशायी हो जाएंगे

जितने भी 'दुश्मन' हैं, वे धराशायी हो जाएंगे

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा कि यह मुलाकात 'कृष्ण और अर्जुन की मुलाकात' है। इस मुलाकात से बिहार और देश में उनके जितने भी 'दुश्मन' हैं, वे धराशायी हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजद द्वारा आगे चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर तेजस्वी के साथ चर्चा की और अपने पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद जी का जो निर्देश होगा उसका पालन दोनों भाई करेंगे।

पार्टी के मुद्दों पर दोनों भाईयों में हुई बातचीत

पार्टी के मुद्दों पर दोनों भाईयों में हुई बातचीत

उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों में पार्टी को लेकर बात हुई है कि किस तरह से सभी को एक साथ लेकर चलना है। पार्टी को कैसे मजबूत करना है और किन लोगों को पार्टी से जोड़ना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 9 तारीख को होनेवाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को पिता लालू यादव की जमानत पर फैसला आना है इसिलए इस लिहाज से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

पिछले दिनों अपनी मां राबड़ी देवी से मुलाकात की थी

तेजप्रताप ने पिछले दिनों अपनी मां राबड़ी देवी से मुलाकात की थी। राबड़ी देवी से तेजप्रताप की मुलाकात के समय तेजस्वी दिल्ली में थे। उल्लेखनीय है कि अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए पटना की एक अदालत में अर्जी देने के बाद से तेजप्रताप अपने घर नहीं जा रहे थे और अपने परिवार से अलग रह रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+