महागठबंधन टूटने के कयास के बीच तेजस्वी का 'भूंजा खाओ,मस्त रहो' प्लान
तेजस्वी के फेसबुक वॉल पर ये फोटो शेयर किए जाने के बाद कई कमेंट्स भी आए हैं
नई दिल्ली। सीबीआई के छापों के बाद लालू यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। लेकिन लालू के बेटे को इस बात की कोई टेंशन नहीं है। शायद वो ये सोच रहे हैं कि जो भी होगा पापा देख लेंगे। तेजस्वी यादव अपनी सारी फिक्र को धुए में उड़ाकर भूंजा खा रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा 'भूंजा खाओ, मस्त रहो'
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की है जिसमे उन्होंने लिखा है कि 'भूंजा खाओ, मस्त रहो'। अपने इस फेसबुक पोस्ट में तेजस्वी ने बीजेपी और मीडिया पर निशाना भी साधा है साथ ही ये दिखाने की कोशिश की है कि वो बिल्कुल कूल है। उन्हें अपने पद के जाने को लेकर कोई चिंता नहीं है।
' छोटू तुम भूंसा की जगह भूंजा लिख दिए हो'
तेजस्वी के फेसबुक वॉल पर ये फोटो शेयर किए जाने के बाद कई कमेंट्स भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'मिट्टी और चारा खाने वाले लोग भूजा कब से खाने लगे' वहीं एक दूसरे यूजर ने तेजस्वी को बुरबक बताते हुए लिखा है ' छोटू तुम भूसा की जगह भूजा लिख दिए हो'। कुछ यूजर्स ने तेजस्वी की प्रशंसा भी की है।

तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर जारी है बवाल
आपको बता दें कि तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर बिहार में महागठबंधन खतरे में है। सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू तेजस्वी यादव के इस्तीफे पर अड़ी है।लालू यादव पहले ही कह चुके हैं कि तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे।इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने गुरुवार को जेडीयू से दो टूक कहा कि उनकी पार्टी के पास 80 विधायक हैं और पार्टी जो चाहेगी वही होगा।












Click it and Unblock the Notifications