Tejashwi Yadav: CBI-ED पर भड़के तेजस्वी, बोले- इन्हें मेरे पास से ठेंगा मिला है
सीबीआई और ईडी पर तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों को मेरे पास से ठेंगा मिला है। ये लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं, जैसे असल में हम हीं अडानी हैं।

Tejashwi Yadav: सीबीआई और ईडी की छापेमारी के बाद तेजस्वी यादव ने भाजपा पर एक बार फिर से तीखा हमला बोला है। मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पास से इन लोगों को ठेंगा मिला है। इन लोगों को पहले 600 करोड़ से पहले 6000 करोड़ का हिसाब देना चाहिए। ये तो कहते थे कि मेरे पास से खजाना मिला है। कहां है वह खजाना, इन लोगों को असल में मेरे पास से ठेंगा मिला है। हम लोग असल समाजवादी हैं, झूठ-अफवाह और फर्जी मुकदमे से लड़ने के लिए जिगर चाहिए, हमारे पास जिगर है। भाजपा के लोगों में पूर्णिया की रैली में भीड़ देखने के बाद डर बैठ गया है, ये लोग जानते हैं कि 2024 में कोई टिकने वाला नहीं है। इन लोगों के पास से वही पुरानी कहानी है।
पहले भी हमने कहा था कि ये लोग आएंगे, हम लोग तो जानते ही हैं ये लोग करते रहेंगे। 6-6 करोड़ से पहले 8000 करोड़ का हिसाब तो दे दें। 2017 में इसी तरह से इन लोगों ने किया था, 8000 करोड़ का क्या हुआ, कुछ नहीं। लोग कह रहे थे कि मेरे पास से इतना खजाना मिला है, ठेंगा मिला है। ये लोग सीजर लिस्ट जारी करें, या हम जारी कर देते हैं। ये प्रचार झूठा प्रचार इस तरह से कर रहे हैं जैसे असल अडानी हम ही हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मतलब सीबीआई, ईडी या तो भ्रमित हैं, या मेरा शक्ल अडानी जी से मिलता है। 80 हजार करोड़ का घोटाला छोड़कर इतने साल से मेरे यहां छापा मारते हैं, इन्हें मेरे यहां से ढेंगा मिलता है, न्यूज में एक प्लांटेड खबर डालती है। इनके पास पंचनामा होगा ना, मेरे पास है। या तो ये जारी करें नहीं तो मैं जारी कर देते हैं। वही पुरानी चीजें, रेलवे, लेकिन इनके पास कोई अलग कहानी नहीं है। ये लोग बेनामी कहते थे, अब एक बार भी नहीं बोलते हैं बेनामी के बारे में। क्या हुआ बेनामी के सारे मामले मेरे ऊपर से खत्म हो गए?












Click it and Unblock the Notifications