तेजस्वी का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, बोले- जेल में अपराधी मना रहे जन्मदिन, पुलिसकर्मियों की हो रही सरेआम हत्या
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। महीने भर बाद सक्रिय राजनीति में वापसी के बाद तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधी जेल में अपना जन्मदिन मना रहे हैं और बीजेपी विधायक हाथी पर बैठकर बंदूक लहरा रहे हैं।

जेल में अपराधी मना रहे जन्मदिन- तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया और ट्वीट किया, 'बिहार के जेल में अपराधी अपना जन्मदिन मना रहे हैं, बीजेपी विधायक हाथी पर बैठकर बंदूक लहरा रहे हैं, नीतीश कुमार के विधायक सिविल सर्जन की हड्डी तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। डीजीपी को अपनी जान का खतरा है, पुलिसकर्मियों को सरेआम मौत के घाट उतारा जा रहा है, मुख्यमंत्री भ्रष्ट अधिकारियों को बचा रहे हैं, आम नागरिक आपराधिक घटनाओं और बाढ़ में अपनी जान गंवा रहे हैं।'

तेजस्वी का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप
तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'बिहार के कारागार अपराधियों के सबसे सुरक्षित ऐशगाह बन गए है। सर्वविदित है सीएम आवास से बलात्कारियों, तस्करों, शराब और भूमाफ़ियाओं को License to Kill मिलता है। अवैध AK-47 का बाजार पनप गया है। अहंकार के नशे में धूत बेलगाम सत्तारूढ़ विधायक लोगों को धमका रहे हैं।' तेजस्वी ने पहले भी नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा था। तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते अपराध के लिए सत्ताधारी दलों को जिम्मेदार ठहराया था और नीतीश कुमार पर इसे अनदेखा करने का आरोप लगाया था।
नीतीश कुमार सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
तेजस्वी ने कहा था कि बिहार में सरकार और पुलिस ने कानून-व्यवस्था पर पूरी तरह से अपना इकबाल गंवा दिया है। बिहार में औसतन 50 हत्याएं हो रही हैं। पुलिस का एक मात्र काम सत्ताधारी दलों की घृणित राजनीति के प्यादे के रूप में अपनी उपयोगिता सिद्ध करना रह गया था। सुशासन का प्रशासन सत्ता के हनक और सनक के सामने अपनी कर्तव्यनिष्ठा को सरेंडर कर चुका है। अफसर सत्तारुढ़ नेताओं की गाड़ियों में घूम रहे हैं और अपराधी सरकारी गाड़ियों में।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Nishant Kumar: पटना की सड़कों पर लगे निशांत कुमार के पोस्टर, क्या नीतीश कुमार सौंपेंगे बेटे को अपनी विरासत? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications