तेजस्वी बोले, 'मेरी रैलियों की भीड़ बता रही, जनता नीतीश ने नाराज नहीं बल्कि नफरत करती है'

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सरकार से नाराज है। यही वजह है कि मेरी रैलियों में भीड़ उमड़ रही है। तेजस्वी ने नौकरियों का मुद्दा भी उठाया।

Tejashwi Yadav

तेजस्वी ने कहा कि "मेरी रैलियों में उमड़ रही भीड़ ये बता रही है कि लोग नीतीश कुमार से सिर्फ नाराज ही नहीं बल्कि उनसे नफरत भी करने लगे हैं। लोगों की नाराजगी इस स्तर तक पहुंच गई है। लोग जाति, वर्ग, धर्म और पंथ को परे रखकर रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जा रहा है।"

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Tejashwi Yadav का Nitish Kumar पर तंज | वनइंडिया हिंदी

    तेजस्वी की रैलियों में उमड़ रही भीड़
    बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं। यही वजह है कि सभी दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं और एक दूसरे पर हमले भी कर रहे हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेर रहे हैं। तेजस्वी यादव की रैलियों में उमड़ रही भीड़ ने सभी का ध्यान खींचा है। दस लाख सरकारी नौकरी के वादे ने भी तेजस्वी को चर्चा में ला दिया है। यही वजह है कि तेजस्वी जहां भी रैली में जा रहे हैं वहां पहली कैबिनेट में सरकारी नौकरी की घोषणा का वादा याद दिलाना नहीं भूल रहे हैं।

    नौकरी पर घेर रहे तेजस्वी
    यही नहीं तेजस्वी नीतीश कुमार और भाजपा को रोजगार न देने के मुद्दे पर घेर रहे हैं। तेजस्वी एनडीए के 19 लाख रोजगार भी तंज कर रहे हैं। तेजस्वी सवाल उठा रहे हैं कि वे कह रहे हैं कि फिर सत्ता में आए तो 19 लाख रोजगार देंगे। हमसे सवाल किया जा रहा है कि 10 लाख नौकरियों के लिए पैसा कहां से आएगा। तो नीतीश जी और भाजपा बताए कि वे 19 लाख के लिए कहां से लाएंगे। वहीं तेजस्वी ने ये भी कहा था कि वे कह रहे हैं रोजगार देंगे जबकि हम रोजगार की बात नहीं सीधे सरकारी नौकरी देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+