अहमदाबाद-मुंबई रूट पर दौड़ने को तैयार देश की दूसरी निजी ट्रेन 'तेजस', इस दिन से होगी शुरुआत
नई दिल्ली। आईआरसीटीसी की तरफ से शनिवार को बड़ा ऐलान किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी को मुताबिक भारत की लोकप्रिय ट्रेनों में से एक तेजस ट्रेन की सर्विस बढ़ाई जाने वाली है। दरअसल, आईआरसीटीसी अहमदाबाद और मुंबई रूट पर अपनी दूसरी तेजस ट्रेन को 17 जनवरी को हरी झंडी दिखाना वाला है। बता दें कि तेजस ट्रेन दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर पहले से ही अपनी सेवा दे रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी को अहमदाबाद और मुंबई रूट पर भारतीय रेलवे अपनी दूसरी तेजस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगा वहीं 19 जनवरी को इसका व्यावसायिक परिचालन शुरू होगा। रेलवे के नियमों के मुताबिक दूसरी तेजस ट्रेन के लेट होने पर भी यात्रियों को मुआवजा देना पड़ेगा। मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन अहमदाबाद-मुंबई-अहमदाहात रूट पर सप्ताह में 6 दिन चलेगी और गुरूवार के दिन रखरखाव संबंधी कार्यों के लिए रोकी जाएगी। वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में अधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी और अगर ट्रेन 1 घंटे से अधिक लेट होती है तो आईआरसीटीसी प्रत्येक यात्री को 100-100 रुपये मुआवजा देगा।
महंगा हो सकता है ट्रेन का सफर
लगातार घाटे में चल रही रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी की पूरी तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि नए साल से रेल सफर महंगा हो सकता है। रेलवे हर क्लास के किराए में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि रेलवे बोर्ड यात्री और माल ढुलाई भाड़े में बदलाव करने जा रहा है। रेलवे यात्रा और माल ढुलाई किराया वर्तमान में कम है,जिस की वजह से रेलवे को लगातार नुकसान हो रहा है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि इसे बढ़ाया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा है कि किराया और माल ढुलाई को अधिक तर्कसंगत बनाया जाएगा। यानी जहां का किराया अभी कम है उसे बढ़ाया जाएगा और जहां किराया ज्यादा है वहां कम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: VIDEO: बुजर्ग महिला ने केजरीवाल को दिया आशीर्वाद, कहा- आप आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बनें..












Click it and Unblock the Notifications