VIDEO: बुजर्ग महिला ने केजरीवाल को दिया आशीर्वाद, कहा- आप आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बनें..

नई दिल्ली। दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में चुनाव की आहट के साथ राजनीतिक पार्टियां चुनावी अभियान में जुट गईं हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने टाउन हॉल मीटिंग के दौरान जनता से संवाद किया। इस दौरान एक वहां दिल को छू जाने वाला नजारा देखने को मिला।

वायरल हुई तस्वीर

वायरल हुई तस्वीर

दरअसल शुक्रवार को दिल्ला के पीतमपुरा में दूसरी टाउन हॉल मीटिंग में एक बुजुर्ग महिला भी हिस्सा लेने पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने की इच्छा जताई। उनकी इच्छा को देखते हुए केजरीवाल ने उन्हें मंच पर आने के लिए आमंत्रित किया। मंच पर आने के बाद बुजुर्ग महिला ने केजरीवाल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री तो हैं ही, वे उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहती हैं, उनका आशीर्वाद है कि वे आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बनें।

वीडियो में वह बुजुर्ग महिला सीएम केजरीवाल की प्रशंसा करती है

सीएम केजरीवाल ने खुद इसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर 'आज एक बुजुर्ग अम्मा ने आशीर्वाद दिया...' कैप्शन शेयर किया है। वीडियो में वह बुजुर्ग महिला सीएम केजरीवाल की प्रशंसा करती है फिर उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद देती हैं। जनता की भारी भीड़ के सामने बुजुर्ग महिला ने मंच से माइक पर कहा कि वह दिल्ली के सीएम को देश का पीएम बनते देखना चाहती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है साथ ही काफी लोग इसे शेयर कर रहे हैं।

 केजरीवाल ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिए

केजरीवाल ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिए

महिला ने आगे कहा कि आप जैसा बेटा हर किसी को मिले, आपने काफी अच्छे काम किए हैं। अंत में उसने केजरीवाल जिंदाबाद कहकर अपनी बात खत्म की। इसके बाद केजरीवाल ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिए। इस बीच जनता ने नारे लगाने शुरू कर दिए- अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल..। अपनी सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी करने के बाद केजरीवाल धड़ाधड़ टाउनहाल कर रहे हैं और लोगों से मुखातिब हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+