पासवान के 'अंगूठा छाप सीएम' वाले बयान पर तेज प्रताप का पलटवार, कार्टून के जरिए बोला हमला
Recommended Video

नई दिल्ली। राजद नेता तेज प्रताप यादव ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान पर निशाना साधा है। तेज प्रताप ने ट्विटर पर एक कार्टून शेयर करते हुए अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के रूप में दिखाया है। इस कार्टून में राबड़ी देवी रामविलास पासवान पर प्रहार करती नजर आ रही हैं। रामविलास पासवान ने पिछले दिनों राबड़ी देवी का नाम लिए बिना उनपर तंज कसा था।

पासवान के बयान पर भड़के तेज प्रताप यादव
पासवान के इसी बयान पर तेज प्रताप यादव ने पलटवार किया। तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया, 'नारी जन्म देती है, ममता देती है और माफ भी कर देती है लेकिन इतिहास साक्षी है कि नारी का अपमान करने वाले बड़े - बड़े रावण और दुर्योधन भी नहीं बचे तो इन मौकापरस्त नेताओं की क्या औकात है...?'
तेज प्रताप ने राबड़ी को देवी और पासवान को बताया राक्षस
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने पिछले दिनों कहा था कि लालू प्रसाद यादव ने राजद की स्थापना की और उच्च जाति कोटा का स्लोगन दिया था। यही नहीं उन्होंने ही अंगूठा छाप को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था। हालांकि रामविलास पासवान ने राबड़ी देवी का नाम नहीं लिया था। लेकिन इस बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई। पासवान मोदी सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने पर बोल रहे थे।

पासवान की बेटी भी इस बयान के खिलाफ
जबकि पासवान का 'अंगूठाछाप' वाला बयान उनकी बेटी को भी नागवार गुजरा। उनकी बेटी आशा पासवान ने कहा कि इस बयान से सभी महिलाओं को धक्का पहुंचा है। उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। उनकी मां भी अशिक्षित थी, इसलिए उन्हें भी इस बात से काफी दुख पहुंचा है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications