तेज प्रताप ने फिर धरा शिव का रूप, पहुंचे बैद्यनाथ धाम, तस्वीरें हुईं वायरल
पटना। आज सावन का दूसरा सोमवार है, इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने फिर से शिव का रूप धारण किया है, वो आज भगवा रंग के कपड़े पहने हुए बाबा वैधनाथ मंदिर का दर्शन करने पहुंचे, माथे पर चंद का तिलक, गले में रूद्राक्ष की माला और बड़े-बड़े घुंघराले बाल लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने बैद्यनाथ मंदिर में पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।

तेज प्रताप यादव को देखने के लिए बेताब दिखे लोग
इस दौरान तेज प्रताप यादव को देखने के लिए घाट और रास्ते में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।उनके साथ आये कांवरिया के रूप में समर्थक लगातार भगवान शिव के जयघोष लगाते रहे।तेजप्रताप कंधे पर कांवर रखकर बोलबम का नारा लगाते लगातार आगे बढ़ते रहे।
तेज प्रताप ने फिर धरा शिव का रूप
उन्होंने खुद पूजा की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर की है, जो कि इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है, तेज प्रताप यादव ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा है कि शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है, आओ भगवान शिव का नमन करें, उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

तेज ने नीतीश चाचा की सरकार के लिए मांगी मन्नत
दर्शन करने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमने नीतीश चाचा की सरकार और झारखंड सरकार भी बदल जाने की मन्नत मांगी है। उन्होंने कहा कि देवघर में सरकार की ओर से व्यवस्था ठीक नहीं की गई है।

खुद को कान्हा का अवतार कहते हैं तेज प्रताप
आपको बता दें कि अपने को कान्हा का अवतार कहने वाले तेज प्रताप ने सावन के पहले सोमवार को भी भगवान शिव का रूप धारण किया था, सावन के पहले सोमवार को तेज प्रताप ने अपने घर पर भगवान भोलेनाथ की विधिवत् पूजा-अर्चना भी की और लोगों को शिव चालीसा का पाठ पढ़कर भी सुनाया था।

भगवान शंकर का अवतार धरा था तेज प्रताप
इस दौरान उन्होंने सफेद धोती लपेटी हुई थी और पूरे शरीर में भस्म लगाया था, साथ ही मृगछाला धारण कर वे बिल्कुल भगवान शंकर का अवतार लग रहे थे, उनके खुले घुंघराले बाल और और माथे पर त्रिकुटी तिलक ने उनके रूप को और भी भव्य बना दिया था। तेज प्रताप का यह रूप उस वक्त भी वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ था।

अलग-अलग रूप में तेज प्रताप
वैसे तेज प्रताप अक्सर अपने हैरत अंगेज रूपों से लोगों के अचरज में डाल देते हैं, कभी वो ग्वाला बनकर खेतों में गायों को घास चराने लगते हैं तो कभी वो राजाओं की तरह घुड़सवारी करते नजर आते हैं, तेज के करीबी कहते हैं कि तेज प्रताप कब क्या करेंगे, ये किसी को पता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications