लालू के बेटे को 3 साल की उम्र में गिफ्ट मिली 13 एकड़ जमीन- सुशील मोदी

बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद परिवार पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने का एक और खुलासा किया है।

नई दिल्ली। आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव को महज तीन साल की उम्र में 13 एकड़ जमीन गिफ्ट में मिला था। ये गिफ्ट रमा देवी ने तेजप्रताप की सेवा से खुश होकर दिया था। ये खुलासा बिहार बीजेपी के बड़े नेता सुशील कुमार मोदी ने किया है और सवाल उठाया है कि तीन साल का कोई बालक किसी की सेवा कैसे कर सकता है। वहीं लालू परिवार ने सुशील मोदी के आरोपों को आधारहीन बताया है।

सुशील मोदी का एक और खुलासा

सुशील मोदी का एक और खुलासा

बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद परिवार पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने का एक और खुलासा किया है। सुशील मोदी ने पत्रकारों को एक और बेनामी संपत्ति के कागजात दिखाते हुए बताया कि मंत्री पद के बदले लालू प्रसाद ने दबंग विधायक बृजबिहारी प्रसाद से उनकी मुजफ्फरपुर की तेरह एकड़ से अधिक जमीन दान में ले ली थी । लालू के बड़े पुत्र तेज प्रताप जिसकी उम्र 1992 में महज तीन साल आठ माह की थी, के नाम यह दान बृजबिहारी प्रसाद की पत्नी रमा देवी ने किया था।

गिफ्ट लेकर बनाया मंत्री

गिफ्ट लेकर बनाया मंत्री

सुशील मोदी ने बताया कि जमीन दान में देने के एवज में बृजबिहारी को लालू प्रसाद की सरकार में मंत्री बनाया गया। बाद में उनकी हत्या हो गयी। वर्तमान में बृजबिहारी प्रसाद की पत्नी रमा देवी बीजेपी की टिकट पर शिवहर से सांसद हैं। जनता दरबार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशील मोदी ने बताया कि लालू प्रसाद ने सभी की मजबूरी का फायदा उठाया।

3 साल के तेजप्रताप ने की सेवा

3 साल के तेजप्रताप ने की सेवा

सुशील मोदी के दावे के मुताबिक मार्च 1992 में मुजफ्फरपुर जिला के मौजा किशनपुर, मधुबन, थाना कढ़नी में एक प्लाट नौ एकड़ 24 डिसिमल और दूसरे प्लाट तीन एकड़ 88 डिसमील कुल 13 एकड़ 12 डिसमील जमीन का प्लॉट बृज बिहारी सिंह की पत्नी रमा देवी ने लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को गिफ्ट किया। गिफ्ट पेपर में लिखे गये मजमून को पढ़ते हुए उन्होंने बताया कि गिफ्ट पेपर में लिखा गया है कि तेज प्रताप रमा देवी का प्यारा है। तेज प्रताप नाबालिग हैं फिर भी जहां तक संभव होता है रमा देवी की सेवा करते हैं। उन्होंने बताया कि इस जमीन के नजदीक की सड़क आज भी लालू रोड के नाम से जानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+