First click: शादी से पहले यूं मिले ऐश्वर्या राय और तेजप्रताप यादव

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav और Aishwarya Rai 1st time दिखें साथ, होने वाली दुल्हन को देखकर शरमा गए | वनइंडिया

    पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी 12 मई को होने वाली है। शादी से पहले तेजप्रताप यादव और उनकी होने वाली पत्नी की फोटो वायरल हो रही हैं। दोनों की ये मुलाकात पटना एयरपोर्ट पर हुई। फोटो में तेजप्रताप यादव को शर्माते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि तेजप्रताप अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलकर दिल्ली से पटना आ रहे थे।

    पटना एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात

    पटना एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात

    संयोगवश दोनों की टाइमिंग ऐसी थी कि दोनों की पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात हो गई। तभी दोनों वीआईपी रूप में गए और दोनों ने चाय की चुस्की ली। इसी दौरान ऐश्वर्या राय की मां और परिवार वालों ने तेज प्रताप यादव के साथ फोटो ली। फोटो में ऐश्वर्या के साथ उनकी मां भी दिख रही हैं।

    अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने गए थे तेजप्रताप यादव

    अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने गए थे तेजप्रताप यादव

    ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मुलाकात के बाद ऐश्वर्या दिल्ली के लिए रवाना हो गई और तेजप्रताप अपने घर चले गए। सूत्रों से पता चला है कि ऐश्वर्या खरीददारी के लिए दिल्ली पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को होने वाली तेजप्रताप की सगाई में लालू प्रसाद यादव पटना में नहीं होंगे, इसी वजह से तेजप्रताप अपने पिता का आशीर्वाद लेने दिल्ली आए थे।

    बिहार के पूर्व सीएम की पोती हैं ऐश्वर्या राय

    बिहार के पूर्व सीएम की पोती हैं ऐश्वर्या राय

    दिल्ली से पटना लौटते समय दोनों की मुलाकात हो गई। बता दें, ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं। उन्हें लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माना जाता है।

    12 वीं पास हैं तेजप्रताप यादव

    12 वीं पास हैं तेजप्रताप यादव

    ऐश्वर्या राय ने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। वहीं, तेजप्रताप यादव की उम्र 30 साल है और वो 12 वीं पास हैं। फिलहाल तेजप्रताप यादव राजद के विधायक हैं और पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+