तहलका में तहलका! सेक्स स्कैंडल में फंसे तहलका के संपादक, पद से हटे

तेजपाल ने खुद को पत्रिका से 6 महीने के लिए अलग कर लिया है। तेजपाल ने तहलका की मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी को पत्र भेजकर खुद ही हटने की पेशकश की। उन्होंने इस बात के लिए जिम्मेदारी और आरोप को गहण करते हुए खुद को पत्रिका से अलग कर लिया।
खबर के मुताबिक महिला पत्रकार ने शोमा को लंबा-चौड़ा मेल लिखा है जिसमें पूरी घटना की जानकारी दी है। संपादक तरुण तेजपाल ने कहा कि मैं अपनी गलती के लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे नाम के साथ पत्रिका का नाम जुड़ा है। ऐसे में मैं खुद को 6 महीनों के लिए तहलका से अलग करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications