दिल्‍ली सरकार के शेल्‍टर होम में बच्चियों से हुआ 'गंदा काम', लगाए गए हार्मोन के इंजेक्शन

समय से पहले जिस्‍म की मंडी में मासूमों को उतारने के लिये हॉर्मोंस का जो इंजेक्‍शन लगाया जाता है उसे "ऑक्‍सीटॉन" कहते हैं।

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली सरकार के शेल्‍टर होम में रह रही नाबालिग लड़कियों को 'पाप का इंजेक्‍शन' लगाकर कथित तौर पर यौन शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वो पाप का इंजेक्‍शन है 'हार्मोंस का इंजेक्‍शन'। जी हां लड़कियों ने शेल्‍टर होम के कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि उन्‍हें कथित तौर पर शारीरिक विकास को बढ़ावा देने वाले इंजेक्शन दिए गए और फिर उनसे छेड़छाड़ की गई। मुंह खोलने की कोशिश पर उन्‍हें बुरी तरह पीटा गया।

कैसे खुला मामला

कैसे खुला मामला

मामला तब खुला जब एक लड़की ने अप्रैल के पहले सप्‍ताह में दिल्‍ली कानूनी सेवा प्रशासन को पत्र लिखकर इस बारे में शिकायत की। इसके बाद नौ अन्‍य लड़कियों ने भी इसी तरह की शिकायत की। इसके बाद दिल्‍ली महिला आयोग को जानकारी दी गई। महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने आठ अप्रैल को यहां का दौरा किया और पुलिस कमिश्‍नर को पत्र भेजा। इसमें लिखा गया था कि लड़कियों ने मारपीट और प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया है।

कई दिनों तक रखा भूखा

कई दिनों तक रखा भूखा

इन लड़कियों में से दो ने आरोप लगाया कि शेल्टर होम के अधिकारियों ने उनसे छेड़छाड़ की। वहीं एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसने एक बार एक कर्मचारी पर मारपीट करने की आरोप लगाया तो उसे इसकी सजा के रूप में कई दिन तक भूखा रखा गया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि जल्दी बड़े होने का इंजेक्शन भी उसे लगाया गया।

शेल्‍टर होम में कहां से आती हैं लड़कियां

शेल्‍टर होम में कहां से आती हैं लड़कियां

शेल्‍टर होम में रहने वाली लड़कियों में कोई रेप पीड़िता है, कोई कोठे से छुड़ाकर लाई गई है तो कोई मानव तस्करों से मुक्त कराई गई है।

 काफी गंदगी में रह रही थी लड़कियां

काफी गंदगी में रह रही थी लड़कियां

महिला आयोग की ओर से बताया गया कि लड़कियों को एक ही तरह के कपड़े पहनने को मजबूर किया जाता था। वे काफी गंदगी में रह रही थीं। उन्‍हें पर्याप्‍त और पोषक खाना भी नहीं दिया जाता था। पुलिस ने आपराधिक षड़यंत्र रचने, जहर देकर नुकसान पहुंचाने के मामलों की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

 क्‍या है हॉर्मोंन का इंजेक्‍शन?

क्‍या है हॉर्मोंन का इंजेक्‍शन?

समय से पहले जिस्‍म की मंडी में मासूमों को उतारने के लिये हॉर्मोंस का जो इंजेक्‍शन लगाया जाता है उसे "ऑक्‍सीटॉन" कहते हैं। आईए आपको ऑक्‍सीटॉन के बारे में बताते हैं। बाल रोग विशेषज्ञों की मानें तो बच्चियों को उम्र से पहले बड़ा बनाने के लिये ऑक्‍सीटॉन का प्रयोग बच्चियों की जिंदगी को जहन्‍नुम बना देती है। डाक्‍टरों का मानना है कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती है क्‍योंकि इसके सेवन से बच्‍चेदानी में कैंसर हो सकता है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+