बैट से एक जगह पत्नी का कत्ल, उधर पति का खून
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) राजधानी से सटे गाजियाबाद और गुजरात के शहर बड़ौदा में बीते दिनों मिलती-जुलती घटनाएं हुईं। पहली घटना में मोहित शर्मा नाम के एक आईटी इँजीनियर ने अपनी पत्नी रूचि की क्रिकेट के बैट से मार-मारकर हत्या कर दी।

बाथरूम में गिरने
पहले तो वह कहता रहा है कि उसकी पत्नी की बाथरूम में गिरने से मौत हुई। पर यूपी पुलिस की छानबीन से मालूम चला कि मोहित ने अपनी पत्नी को अपने बेटे के बैट से मार डाला। उधर, बडौदा में कास्टेबल मुकेश बरिया को उसकी पत्नी संगीता ने उसके एक औरत से कथित संबंधों से नाराज होने के चलते बैट से पीट-पीटकर मार दिया। मुकेश की 12 साल की बेटी ने भी पुलिस को बताया कि उसके पिता को उसकी मां ने मारा। दोनों ही मामलों में पति-पत्नी आपस में खूब लड़ते थे। गाजियाबाद और बडौदा में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications