कांग्रेस में बगावत, मिलिंद देवड़ा ने हार के लिए राहुल के करीबियों को ठहराया जिम्मेदारी

साउथ मुंबई से हार का सामना करने वाले मिलिंद देवड़ा ने राहुल गांधी के करीबियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल के सलाहकार गलत थे और उनकी दी गई हर सलाह चुनावी रणनीति के दौरान गलत साबित हुई। मिलिंद देवड़ा ने कहा कि राहुल के सलाहकार जमीनी हकीकत को समझने में नाकाम रहे और उन्हें चुनावी राजनीति की समझ नहीं थी।
वहीं यूपीए सरकार की सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने लोकसभा चुनाव में करारी हार के लिए राहुल पर हमला बोला है। उसका कहना है कि राहुल के वन मैन शो की वजह से हार का सामना करना पड़ा। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कहा है कि सिर्फ देश का दौरा करने से देश का मिजाज नहीं भापा जा सकता है। जीत के लिए रणनीति बनानी होती है।
वहीं यूपीए की सहयोगी एनसीपी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और नेता प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा खुद को मजबूती से पेश नहीं कर पाने और सहयोगी दलों से बातचीत नहीं करने की वजह से ही कांग्रेस की करारी हार हुई।












Click it and Unblock the Notifications