शिक्षकों को मिला अजीब आदेश, शौचालय का इस्तेमाल करते हुए बच्चों की फोटो भेजें
छत्तीसगढ़ के धमतरी में शिक्षकों को एक अजीब आदेश मिला है। इस आदेश ने सभी को हैरान कर दिया है क्योंकि आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों को बच्चों द्वारा शौचालय के इस्तेमाल की फोटो अधिकारियों को भेजनी है। इस आदेश के बाद से शिक्षक इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर ये कैसे होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में शिक्षकों को एक अजीब आदेश मिला है। इस आदेश ने सभी को हैरान कर दिया है क्योंकि आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों को बच्चों द्वारा शौचालय के इस्तेमाल की फोटो अधिकारियों को भेजनी है। इस आदेश के बाद से शिक्षक इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर ये कैसे होगा। ये आदेश जिला पंचायत सीईओ जगदीश सोनकर ने दिया है जो अपनी एक तस्वीर को लेकर पहले ही चर्चा में रह चुके हैं।

बच्चों के शौचलय इस्तेमाल करते हुए भेजनी होगी फोटो
जगदीश सोनकर ने शिक्षकों को आदेश दिया है कि जिले 355 ग्राम पंचायतों के 1405 सरकारी स्कूलों के शौचालय की जानकारी वो अधिकारियों को देंगे। इसमें शौचालय के ठीक से रखरखाव की जानकारी और उसकी फोटो होंगी। इतना ही नहीं, शिक्षकों को बच्चों द्वारा शौचालय का इस्तेमाल करते हुए भी फोटो भेजनी होगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुश्किल में फंसे शिक्षक
इस अजीबोगरीब आदेश ने शिक्षकों को मुश्किल में डाल दिया है। शिक्षक ये नहीं समझ नहीं आ रहा है कि बालिका विद्यालय और बाल विद्यालय में ये तस्वीरें कैसे खींचीं जाएंगी। बालिका विद्यालय में पुरुष शिक्षक और बाल विद्यालय में महिला शिक्षक हों, तो ये काम काफी मुश्किल हो जाएगा। इस सरकारी आदेश का क्या किया जाए, शिक्षकों को समझ नहीं आ रहा है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पहली भी चर्चा में आए थे जगदीश सोनकर
आदेश देने वाले सीईओ जगदीश सोनकर पहले भी काफी चर्चा में पह चुके हैं। दो साल पहले जब वो बलरामपुर के सीईओ थे, तब उनके अस्पताल निरीक्षण की तस्वीर काफी वायरल हुई थी। अस्पताल का निरीक्षण करने गए सोनकर ने मरीज के बिस्तर पर पैर रख दिया था और ये घटना कैमरे में कैद हो गई थी। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सोनकर की काफी आलोचना हुई थी जिसके बाद उन्होंने सबसे माफी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications