Teachers Day: PM मोदी ने 75 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से की बात, राष्ट्रपति मुर्मू कल देंगी अवॉर्ड
National Teachers Award 2023: कल यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस बार कुल 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
देशभर के 75 शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं, आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार विजेता शिक्षकों से बातचीत की। बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल भी शिक्षकों से बातचीत की थी। पिछले साल कुल 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला था।

पीएम मोदी ने शिक्षकों से बातचीत के दौरान यूथ ब्रेन को आकार देने में उनके योगदान की सराहना की। पीएम मोदी के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्रालय ने इस बार 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना है। जिन्हें, कल महामहिम पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।
75 पुरस्कार विजेताओं में से 50 स्कूल शिक्षक, उच्च शिक्षा संस्थानों के 13 शिक्षक और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल हैं।
शिक्षकों के साथ लंबी बातचीत के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरी आभा 140 करोड़ लोगों की तेज का प्रतिबिंब है। एक शिक्षक ने उनसे कहा कि जब मैं आपको देखता हूं, तो मैं आपको इस महान देश के लिए इतनी सहजता से काम करते हुए देखता हूं। फिर भी आपके चेहरे पर वही आभा और मुस्कान है। हमें लगता है कि हमारी कक्षा के छात्रों को हमारी ओर देखना चाहिए जैसे हम आपको देख रहे हैं।
शिक्षकों को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023' से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा मंत्रायल के अनुसार, शिक्षकों को दिए गए प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता प्रमाण पत्र, 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक एक रजत पदक दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- भारत का ग्लोबल पावर की तरह बर्ताव, मोदी-बाइडेन की मीटिंग.. तो इस मजबूरी में जी20 से भागे हैं चीनी राष्ट्रपति?












Click it and Unblock the Notifications