Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: 10वीं क्लास के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

राजस्थान के दौसा में एक शिक्षक का दिल दहला देने वाला चेहरा सामने आया है। दौसा जिले में एक शिक्षक ने छात्र को देर से आने के लिए उसकी बेहरमी से पिटाई की। शिक्षक छात्र को लात-घूसों से मारता रहा और उसे नीचे भी गिरा दिया।

जयपुर। राजस्थान के दौसा में एक शिक्षक का दिल दहला देने वाला चेहरा सामने आया है। दौसा जिले में एक शिक्षक ने छात्र को देर से आने के लिए उसकी बेहरमी से पिटाई की। शिक्षक छात्र को लात-घूसों से मारता रहा और उसे नीचे भी गिरा दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Viral Video

दौसा जिले के डीडवाना गांव के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के एक छात्र की फिजिकल एजुकेशन के टीचर ने बेहरमी से पिटाई कर दी। स्कूल के फिजिकल एजुकेशन के शिक्षक, जयराम मीणा की हैवानियत का शिकार 10वीं कक्षा का एक छात्र हो गया। पीड़ित छात्र को शिक्षक ने किसी काम के लिए क्लास से बाहर भेजा था, जहां से लौटते हुए उसे देर हो गई और शिक्षक ने मामूली सी बात पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बतौर पीड़ित छात्र, उसे शिक्षक ने काम से बाहर भेजा था जिसके बाद वो पानी पीने चला गया।

ये भी पढ़ें: इन चार बड़ी कंपनियों की दवाइयां हैं खराब, आप भी करते हैं इस्तेमाल तो तुरंत रोक दें

जब वो क्लास में वापस आया तो शिक्षक ने उससे देरी का कारण पूछा। इसके बाद शिक्षक ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। शिक्षक ने छात्र के बाल पकड़कर उसपर लात-घूसे बरसाने शुरू कर दिए। छात्र की पिटाई वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक की बेरहम करतूत सामने आई है। शिक्षक ने छात्र को इतना मारा कि वो वहीं बेहोश हो गया। पीड़ित छात्र को उसके दोस्त अस्पताल लेकर गए।

छात्र ने जब इस घटना की जानकारी घर में दी तब जाकर शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। शनिवार को शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में बार-बार बंद की जा रही इंटरनेट सेवाएं, परेशान होकर COAI ने लिखी चिट्ठी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+