इन चार बड़ी कंपनियों की दवाइयां हैं खराब, आप भी करते हैं इस्तेमाल तो तुरंत रोक दें
राजस्थान दवा नियंत्रक बोर्ड ने चार बड़ी कंपनियों की दवा को मानकों पर खराब पाया है। दवा बनाने वाली चार बड़ी कंपनियां- सिप्ला, सन फार्मासूटिकल्स इंडस्ट्रीज, अरिस्तो फार्मासूटिकल्स औक एल्केम लैबोरेटरीज की दवाइयां मनाकों पर घटिया पाई गईं।

जयपुर। राजस्थान दवा नियंत्रक बोर्ड ने चार बड़ी कंपनियों की दवा को मानकों पर खराब पाया है। दवा बनाने वाली चार बड़ी कंपनियां- सिप्ला, सन फार्मासूटिकल्स इंडस्ट्रीज, अरिस्तो फार्मासूटिकल्स औक एल्केम लैबोरेटरीज की दवाइयां मनाकों पर घटिया पाई गईं। बोर्ड ने अपने ड्रग कंट्रोल अधिकारियों को इन कंपनियों की दवाइयों को तुरंत मार्केट से हटाने का निर्देश दिया है, और साथ ही ये सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई इन दवाइयों का सेवन न करे। वहीं दूसरी तरफ दवाई कंपनियों का कहना है कि बोर्ड ने जिन सैंपल को जांचा वो नकली था।

चार कंपनियों की दवाई पाई गई घटिया
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार राजस्थान दवा नियंत्रक बोर्ड ने चार बड़ी कंपनियों की दवा को घटिया बताते हुए उन्हें मार्केट से हटाने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने सिप्ला, सन फार्मासूटिकल्स इंडस्ट्रीज, अरिस्तो फार्मासूटिकल्स औक एल्केम लैबोरेटरीज की दवाइयों की जांच की और उन्हें मानकों पर खराब पाया। 2 अगस्त को दवा नियंत्रक बोर्ड ने इस सिलसिले में सभी अधिकारियों को भेजे गए बुलेटिन में कहा कि इन चार कंपनियों के 8 ब्रांड की क्वालिटी घटिया है। इसमें अन्य छोटी कंपनियों के 9 ब्रांड्स का भी जिक्र था।

मुख्य घटक ही है दवाई से गायब
दवा नियंत्रक बोर्ड ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ड्रग्स एंड कॉस्मैटिक्स एक्ट, 1940 के तहत इन दवाइयों का सेवन न हो ये सुनिश्चित किया जाए और इसके स्टॉक को हटाकर मरीजों को दूसरी सही दवाइयां मुहैया कराई जाएं। दवा नियंत्रक बोर्ड ने पाया कि सन फार्मासूटिकल के पॉप्यूलर ब्रांड Pantocid DSR जिसका बैच नंबर EMS 20160 है, लो मानकों पर खरी नहीं उतरती और उसमें दवाई का मुख्य घटक Pantoprazole ही गायब है। Pantocid DSR को एसिडिटी के इलाज के लिए लिया जाता है।

कंपनियों ने कहा, जांच वाली दवाइयां नकलीं
वहीं एल्केम लैबोरेटरीज के तीन ब्रांड- Clavam 625, Taxim-O 200 और Pan 40 घटिया पाए गए। इन तीनों दवाइयों में भी उनके संबंधित घटक गायब पाए गए। अरिस्तो फार्मासूटिकल्स के Pantop DSR, Pantop 40 और Monocef-O 200 को मानकों पर खराब पाया गया। मशहूर ब्रांड सिप्ला की Montair LC, जो जुकाम और एलर्जी को कम करने के लिए ली जाती है, उसे भी घटिया करार दिया गया। इन सभी कंपनियों ने कहा है कि जांच के लिए जिन दवाई का इस्तेमाल हुआ, वो नकली हैं और उनका निर्माण इन कंपनियों में नहीं हुआ था। (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक)
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications