नाबालिग छात्र से शिक्षक करता था अश्लील हरकत, गिरफ्तार
कोची में अपने ही नाबालिग छात्र के साथ शिक्षक एक साल से कर रहा था अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत
कोची। शिक्षा के मंदिर में एक बार फिर घिनौनी हरकत हुई है, कोची के एक स्कूल में खुद शिक्षक ही नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकतें करता था। आरोपी शिक्षक की उम्र 56 वर्ष है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी शिक्षक जिसका नाम सुरेश है उसपर आरोप है कि उसने अपने नाबालिग छात्र के साथ कई बार अश्लील हरकत की। वह छात्र की रविवार को भी क्लास लेता था।
शर्मनाक: गाजियाबाद के क्रेच में 5 साल की बच्ची से 65 साल के बुजुर्ग ने किया बलात्कार
यह स्कूल सीरियन जैकोबाइट चर्च से संबद्ध है और कोठमंगलम से 50 किलोमीटर दूर है। आरोपी शिक्षक पीड़िता छात्र जिसकी उम्र 16 वर्ष है के पड़ोस में रहता था।
छात्र का आरोप है कि सुरेश उसके साथ 2015 से शारीरिक शोषण कर रहा है और उसे धमकी देता था। पीड़ित छात्र रविवार की क्लास में भी जाता था
आरोपी शिक्षक को आईपीसी की धारा 377 और पॉस्को के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है, जहा जज ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications