संसद में कमरे के लिए भिड़ गए TMC-TDP सांसद

tmc leader fight
नयी दिल्ली। सांसद हमारे प्रतिनिधित्व है। वो हमारा सांसद में प्रतिनिधित्व करते है, लेकिन आज सांसदों ने पवित्र संसद में अपना जो चेहरा दिखाया उससे पूरा देश शर्मसार हो गया। संसद में तृणमूल कांग्रेस के सासंदों ने दादागिरी दिखाई और तेलुगूदेशम पार्टी के सांसदों के साथ भिड़ गए। दरअसल संसद में टीएमसी को आबंटित कमरा नंबर पांच को जबरन हथियाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सरेआम दादागीरी दिखाई।

टीएमसी सांसदों खूब हंगामा किया और कमरे में टीडीपी के नेम प्‍लेट को उखाड़ कर अपने पार्टी के नेम प्‍लेट को लगा दिया। उनकी बदतमीजी इतने पर ही नहीं रुकी। उन्होंने जबरन हथियाये कमरे की तस्‍वीर भी ट्वीटर पर डाल दी। ये पूरा बवाल संसद में मिले कमरे को लेकर हुआ। टीएमसी जिस कमरे को अपना बता रही थी वह टीडीपी को एलॉट हुई थी। दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद टीडीपी की संख्‍या घटी है जिसकी वजह से उन्हें छोटा कमरा दिया गया जबकि टीएमसी सांसदों की संख्या बढ़ी है। स्‍टेट डिपार्टमेंट ने इसी कारण टीएमसी को वो कमरा एलॉट कर दिया जो टीडीपी को आबंटित था।

ऐसे में टीडीपी को आंबटित कमरा पसंद नहीं आया इसलिये उन्‍होंने उसे खाली करने से मना कर दिया। उन्होंने इस मामले पर दो बार लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखा, जब कार्रवाई नहीं हुई तो मामला यहां तक पहुंच गया। कमरे को लेकर उठे बवाल के बाद लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन ने दोनों पार्टियों के सांसदों की बैठक बुलाई है और उन्हें शांत कराया। वहीं राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सासंदों को संसद की मर्यादा का ध्यान रखने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+