मैं जेल में नहीं, लोगों के दिलों में हूं...न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन सत्य की जीत होगी: चंद्रबाबू नायडू

TDP supremo N Chandrababu Naidu says justice may be delayed but truth will prevail

आंध्र प्रदेश की जनता के लिए पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने दशहरा से पहले एक खुला पत्र जारी किया। जिसमें उन्होंने विश्वास जताया कि न्याय निश्चित रूप से मिलेगा, भले ही इसमें देरी हो। वर्तमान में कौशल निगम घोटाले में अपनी कथित भूमिका के लिए राजामहेंद्रवरम सेंट्रल जेल में बंद हैं।

नायडू ने पत्र में लिखा कि मैं जेल में नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में हूं। दुनिया की कोई भी ताकत मुझे एक सेकंड के लिए भी जनता से दूर नहीं कर सकती। पत्र जारी होने के कुछ घंटों बाद, जेल अधीक्षक एस राहुल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने जेल से कोई पत्र जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की अनुमति के बिना कोई भी पैम्फलेट या पत्र जारी नहीं किया जा सकता।

'मैं जेल में नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में हूं'
तीन बार के मुख्यमंत्री ने इस साल मई में राजामहेंद्रवरम में आयोजित महानाडु कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि मुझे उसी शहर में जेल में डाल दिया गया है, जहां मैंने दशहरा पर चुनाव घोषणापत्र का दूसरा भाग जारी करने का वादा किया था। हालांकि, उन्होंने जल्द ही पूर्ण घोषणापत्र की घोषणा करने का वादा किया। यह आरोप लगाते हुए कि सत्तारूढ़ दल ने उनके खिलाफ साजिश रची है। 73 साल के नायडू ने कहा कि यह केवल एक अस्थायी झटका है। सत्य की जीत होगी। मैं जेल में नहीं हूं, बल्कि लोगों के दिलों में हूं और राज्य में हुए हर विकास में दिखाई देता हूं।

'जल्द ही जेल से रिहा हो जाएंगे'
इस बात पर जोर देते हुए कि अपने 45 साल के राजनीतिक करियर में उनका प्राथमिक ध्यान तेलुगु लोगों का विकास और कल्याण रहा है, नायडू ने कहा कि वह जेल से बाहर आएंगे और लोगों और राज्य के कल्याण के लिए और अधिक जोश के साथ काम करेंगे। यह दोहराते हुए कि लोग उनकी ताकत और विश्वास हैं, टीडीपी सुप्रीमो ने विश्वास जताया कि दुनिया भर के लोगों के आशीर्वाद और प्रार्थनाओं से वह जल्द ही जेल से रिहा हो जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें एक दिन या एक पल के लिए भी जनता से दूर नहीं रखा जा सकता है।

पूर्व सीएम ने नहीं जारी किया कोई पत्र : जेल अधीक्षक
इस बीच, राजामहेंद्रवरम सेंट्रल जेल अधीक्षक एस राहुल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने जेल से कोई पत्र जारी नहीं किया है। जबकि टीडीपी द्वारा जारी पत्र में नायडू के हस्ताक्षर हैं और स्नेहा ब्लॉक, राजामहेंद्रवरम सेंट्रल जेल का उल्लेख है। जेल अधीक्षक ने कहते हुए बताया कि जेल मैनुअल किसी कैदी को अधिकारियों की अनुमति के बिना पैम्फलेट या पत्र जारी करने की अनुमति नहीं देता है, एसपी ने कहा कि यदि कोई कैदी पत्र जारी करना चाहता है, तो जेलर इसे अधिकृत करेगा, हस्ताक्षर करेगा और मुहर लगाएगा। इसके अलावा, इसे संबंधित अदालत या संबंधित सरकारी विभागों और फिर परिवार के सदस्यों को भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+