टीडीपी नेता वाईएसआरसी के कार्यक्रम पर कसा तंज, पूछा लूटने के बाद आंध्र प्रदेश में जगन की जरूरत क्‍यों?

लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्‍य की सत्‍तारूढ़ वाईएसआरसी ने जनसंपर्क कार्यक्रम 'एपी को जगन की जरूरत क्यों'? की शुरूआत की है। जिसके तहत वाईएसआरसी राज्‍य भर में घर-घर जाकर परिवारों से मूलाकात कर रही है। वाईएसआरसी जनसंपर्क कार्यक्रम का टीडीपी के राष्‍ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने मजाक उड़ाते हुए सवाल किया है 'एपी को जगन की जरूरत क्यों है जबकि उन्‍होंने राज्‍य को लूटना और नष्‍ट करना ही पूरा किया है।

naralokesh jagan

गुरुवार को नारा लोकेश ने एक्‍स सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म सवाल किया

आंध्र प्रदेश के लोग भी पूछ रहे हैं-एपी को जगन की आवश्यकता क्यों है जब भ्रष्टाचार और अराजकता पिछले साढ़े चार वर्षों में उनकी एकमात्र उपलब्धियां हैं।

टीडीपी नेता नारा लोकेश के अलावा टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पट्टाभि राम ने भी वाईएसआरसी के इस कार्यक्रम का मजाक उड़ाते हुए कहा

यहां तक ​​कि वाईएसआरसी कैडर भी एपी के लिए जगन की आवश्यकता पर सवाल उठा रहे हैं। 'एपी को जगन की आवश्यकता क्यों' अभियान शुरू होने के बावजूद, वाईएसआरसी कैडर सोच रहे हैं कि क्या राज्य को वास्तव में जगन के नेतृत्व की आवश्यकता है।

वाईएसआरसी ने 2024 के आम और आंध्र प्रदेश विधानभा चुनावों में अधिक से अधिक संख्‍या में मतदाताओं के जुड़ने के लिए गुरुवार से ये जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+