TDP नेता नारा ने क्यों कहा- सीएम जगन आंध्र प्रदेश को दक्षिण का बिहार बना रहे
टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश के राजभवन में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात की। नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे नारा लोकेश ने राज्य की मौजूदा स्थिति बताने के लिए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। टीडीपी ने अपने इस ज्ञापन में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर विपक्षी दलों के प्रति पूरी तरीके से प्रतिशोधपूर्ण रवैया अपनाकर आंध्र प्रदेश को दक्षिण भारत का बिहार बनाने का आरोप लगाया है।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद लोकेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा राज्यपाल को उन्होंने जानकारी दी है कि डीटीपी सुप्रीमों और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के ऊपर झूठे आरोप थोपकर उन्हें फंसाया जा रहा है। नारा ने आरोप लगाया ये सब सीएम जगन मोहन राजनीतिक फायदे के लिए ये सब कर रहे हैं।
टीडीपी महासचिव ने कहा हमने राज्यपाल को ये भी जानकारी दी है कि कैसे जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश में प्रवेश करने से रोका गया।
नारा लोकेश ने कहा न्यायपालिका पर हमले और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम धारा 17 ए पर विचार किए बिना टीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को कैसे अरेस्ट किया गया, इसकी जानकारी भी राज्यपाल को टीडीपी द्वारा दी गई।
लोकेश ने कहा वह कभी किसी से नहीं डरेंगे। उन्होंने कहा वर्तमान समय में राज्य के लोग अनियंत्रित वाईएसआरसी सरकार के खिलाफ संघर्ष छेड़ने के लिए तैयार हैं।
नारा लोकेश ने इस बात का खुलासा किया कि वरिष्ठ टीडीपी विरष्ठ नेताओं के खिलॉ 260 से अधिक केस दर्ज किए गए थे और बीते साढ़े चार सालों में वाईएसआरसी सरकार द्वारा टीडीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों की कुल संख्या 60,000 से अधिक थी।
टीडीपी नेताओं के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मामलों का हवाला देते हुए नारा लोकेश ने राज्यपाल से राज्य में संविधान को कायम रखने के लिए तत्काल कदम उठाने की गुजारिश की।
टीडीपी महासचिव ने बताया नायडू के खिलाफ अदालतों में लंबित मामलों पर स्पष्टता मिलने के बाद टीडीपी अपनी भविष्य की कार्रवाई तय करेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया टीडीपी-जेएसपी गठबंधन का चुनावी घोषणापत्र जल्द ही जारी किया जाएगा।
याद रहे आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिससे पहले एक्टर से राजनेता बने पवन कल्याण की जन सेना पार्टी से टीडीपी से गठबंधन किया है।












Click it and Unblock the Notifications