जगन मोहन रेड्डी और हमारी पार्टी को बदनाम करने के लिए TDP कर रही झूठे प्रचार: YSRC
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों ने कथित भद्दे वीडियो कॉल के लिए टीडीपी की आलोचना की है। साथ ही उनके आरोपों को झूठा अभियान करार दिया। हैदराबाद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पूर्व मंत्री कोडाली श्री वेंकटेश्वर राव (नानी) ने टीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका एकमात्र लक्ष्य वाईएसआरसी और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर कीचड़ उछालना है। विपक्ष किसी को भी नीचा दिखाने में नहीं हिचकिचा रहा है। माधव के खिलाफ अब उन्होंने एक महिला का फर्जी नग्न वीडियो जारी कर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सीआईडी प्रमुख सुनील कुमार ने साफ कर दिया कि टीडीपी के दावे झूठे हैं और अश्लील वीडियो की कोई वास्तविकता नहीं है। विपक्षी टीडीपी और जन सेना अपने राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक और जातिगत संघर्षों को भड़काने से नहीं हिचकिचा रही है। अब उन्होंने अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
वहीं एक अन्य पूर्व मंत्री पर्नी वेंकटरमैया (नानी) ने कहा कि ये एक बार फिर साबित हो गया है कि नायडू सच नहीं बोल सकते और वो केवल झूठ बोलना जानते हैं। उनकी पार्टी के लोग भी उनके नेतृत्व का अनुसरण कर रहे हैं, जैसा कि हिंदूपुर के सांसद माधव के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर फोरेंसिक विशेषज्ञ की रिपोर्ट से सब कुछ साफ हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications