मानसून सत्र में TDP मोदी सरकार के खिलाफ लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष से मांगा सहयोग
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख अगामी मानसून सत्र में एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है। इसके लिए टीडीपी ने विपक्षी पार्टियों से समर्थन मांगा है। एन चंद्रबाबू नायडू ने विभिन्न दलों को पत्र लिखकर उस अविश्वास प्रस्ताव पर उनसे समर्थन मांगा है जो उनकी पार्टी आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा प्रदान करने का वादा पूरा नहीं करके राज्य के साथ हुए अन्याय के लिए सरकार के खिलाफ संसद में लाना चाहती है।

टीडीपी के सांसद श्रीनिवास केसीनेनी ने लोकसभा के महासचिव को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने नियम 198 (1) के तहत अविश्वास प्रस्ताव को नोटिस दिया है। सांसद ने 18 जुलाई से शुरु हो रहे मानसून सत्र में महासचिव से अनुरोध किया है कि संशोधित सूची के तहत अविश्वास प्रस्ताव को शामिल किया जाए। वहीं नायडू ने पत्र में लिखा है , हमारे सांसदों की ओर से लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव को आगे बढ़ाने में आपके समर्थन के लिए मैं आपका आभारी रहूंगा। मैं इस संबंध में आपका सहयोग चाहता हूं।
इस संबंध में तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के तीन सांसदों ने मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनका हाल जाना। यहीं नहीं टीडीपी ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए डीएमके, सीपीएम, एनसीपी, टीआरएस और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों से सहयोग की अपील की है।
बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे सीएम नीतीश कुमार से भी टीडीपी ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए साथ देने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications