टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को नियुक्त किया एयर इंडिया का सीईओ और एमडी
टाटा संस ने गुरुवार को कैंपबेल विल्सन को एयर इंडिया का सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया है।
टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को एयर इंडिया का सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया है। एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया है। एयर इंडिया के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन होंगे।

विमान जगत में 26 साल का अनुभव
50 वर्षीय विल्सन ने एयर इंडिया में शीर्ष पद पाने के लिए स्कूट के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके पास पूर्ण सेवा और कम लागत वाली एयरलाइनों दोनों में 26 साल की विमानन उद्योग का अनुभव है। वह सिंगापुर एयरलाइंस की सहायक कंपनी स्कूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे हैं।
तुर्की के इल्कर आयसी का भारत में हुआ था विरोध
विल्सन की नियुक्ति तुर्की के इल्कर आयसी द्वारा एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पदो को मना करने के बाद हुई है। क्योंकि उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद उनके पिछले राजनीतिक संबंधों को लेकर भारत में विरोध हुआ था।
एन चंद्रशेखरन ने जताई खुशी
एन चंद्रशेखरन ने कहा कि कैंपबेल विल्सन की नियुक्ति पर हमें बेहद खुशी हो रही है। एयर इंडिया परिवार में उनका स्वागत है। वह एक उद्योग के दिग्गज हैं, जिन्होंने कई कार्यों में प्रमुख वैश्विक बाजारों में काम किया है।एयर इंडिया को एशिया में एयरलाइन ब्रांड बनाने के उनके अतिरिक्त अनुभव से लाभ होगा। पिछले साल 8 अक्टूबर को एयरलाइन के लिए सफलतापूर्वक बोली जीतने के बाद, टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications