जानिए कौन हैं तरुन कपूर, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया

नई दिल्ली, 02 मई। पूर्व पेट्रोलियम सचिव तरुन कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। बता दें कि तरून कपूर 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वह हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। उन्हें 30 नवंबर 2021 को पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया था। सरकार की ओर से आदेश जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी हरि रंजन राव और आतिश चंद्रा को प्रधानमंत्री कार्यालय का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। बता दें कि हरि रंजन और आतिश चंद्रा बिहार कैडर के अधिकारी हैं। हरि रंजन फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन हैं जबकि आतिश चंद्रा फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन विभाग के एमडी थे।

tarun

तरुन कपूर के पास काफी लंबे समय का प्रशासनिक अनुभव है। वह दिल्ली विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं, हिमाचल प्रदेश सरकार में वह अतिरिक्त मुख्य सचिव रह चुके हैं। इसक अलावा वह नवीन ऊर्जा मंत्रालय में नेशनल सोलर मिशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने जो रिलीज जारी की है उसमे कहा है कि तरुन कपूर का कार्यकाल दो साल का होगा, उनका पे स्केल भारत सरकार में सचिव के बराबर होगा। पदभार संभालने के बाद वह पूरे दो साल तक अपनी सेवाएं बतौर सलाहकार देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+