तरन तारन बम धमाका: बड़ा खुलासा, सुखबीर सिंह बादल की हत्या की थी साजिश
चंडीगढ़। पंजाब के तरन तारन में स्थित पंडोरी गोला गांव में 4 सितंबर को एक बम धमाका हुआ था। इस मामले की जांच में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार, इस धमाके में आतंकियों ने शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के प्रमुख और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ये बम धमाका करने की साजिश सुखबीर सिंह बादल के अमृतसर दौरे के दौरान बम धमाका करने की साजिश रची गई थी।बता दें तरन तारन के पंडोरा गोला गांव के एक खाली प्लॉट में बम दबाकर रखे गए थे।
इसके बाद जब बम को निकालने के लिए जमीन की खुदाई की गई तो फावड़ा बम पर लग गया। जिससे धमाका हो गया। इस धमाके के कारण मौके पर दो आतंकियों की मौत हो गई थी।
मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर की गई पुलिस फायरिंग के पीछे सुखबीर सिंह बादल को आंतकी साजिशकर्ता मानते थे। इसी वजह से आतंकियों ने उनकी हत्या करने की साजिश रची थी। पंजाब पुलिस ने अब तक की जांच में जो भी रिकॉर्ड रखे और सबूत एकत्रित किए, वो सभी एनआईए ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। इस मामले की आगे की जांच एनआईए ही करेगी।
क्यों बना रहे थे निशाना?
जब गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई, साथ ही उसके बाद प्रदर्शन कर रहे सिख प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग हुई, तब सुखबीर सिंह बादल ही राज्य के उपमुख्यमंत्री थे। इसके अलावा गृह मंत्रालय और पंजाब पुलिस की जिम्मेदारी भी उनके पास ही थी। यही वजह थी कि आंतकी सुखबीर सिंह बादल पर हमला कर उनकी हत्या करना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications