देह व्यापार में लिप्त 'लव जेहाद' का आरोपी रंजीत, अफसरों को भेजता था लड़कियां
रांची। लव जेहाद मामले में रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं। नेशनल शूटर तारा शाहदेव के पति रंजीत उर्फ रकीबुल जो कि इन दिनों पुलिस रिमांड में हैं, ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किये हैं।
जो खबरें न्यूज चैनलों पर प्रसारित हो रही हैं उसके हिसाब से रंजीत उर्फ रकीबुल ने पुलिसिया पूछताछ में खुलासा किया है कि वो कई सरकारी अफसरों और न्यायपालिका से जुड़े लोगों को लड़कियां पहुंचाता था और लंबे अरसे से देह व्यापार में लिप्त है। लड़कियों को सप्लाई करने के लिए उसे बड़े अफसरों से काफी मोटी रकम मिलती थी।
देह व्यापार में लिप्त 'लव जेहाद' का आरोपी रंजीत, अफसरों को भेजता था लड़कियां
कहा जा रहा है अपने बयान में रंजीत उर्फ रकीबुल ने 36 लोगों के नाम बताये हैं जिन्हें वो अक्सर रात बिताने के लिए लड़कियां सप्लाई करता था। इन 36 लोगों में देश के कई नामी-गिरामी नाम है, जिसकी वजह से यह मामला और भी संगीन हो गया है।
मिलिए उनसे जिनके लिए 'लव' खुदा है ..'जेहाद' तो वो जानते ही नहीं
गौरतलब है कि नेशनल शूटर तारा शहदेव ने अपने पति रंजीत कोहली पर आरोप लगाया है कि उसने झूठ बोलकर उससे शादी की और शादी के बाद वो मुस्लिम निकला और शादी के बाद वो जबरन उसको मुसलमान बनाने पर जोर दे रहा था। जिसके बाद रंजीत और उसकी मां की गिरफ्तारी हुई और रांची की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को उसे तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। एक दिन पहले इसी अदालत ने रकीबुल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।
मालूम हो कि तारा ने यह भी आरोप लगाया था कि उसके पति और 20 अन्य लोगों ने उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। जब उसने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसको कुत्ते से कटवाया गया।













Click it and Unblock the Notifications