39 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करा चुकी है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोली- शादी हो, ये जरूरी नहीं

मुंबई, 06 जुलाई। बॉलीवुड में अपने लंबे करियर के लिए स्टार्स देर से शादी करते हैं, खास तौर पर महिला एक्टर्स में यह धारणा अधिक है कि शादी और बच्चे होने के बाद उन्हें फिल्मों में लीड रोल या काम मिलना बंद हो जाएगा। ऐसे में बॉलीवुड स्टार या तो देर से शादी करते हैं या फिर सलमान खान की तरह आजीवन कुंवारे ही रहते हैं। हालांकि यह उनका निजी फैसला भी हो सकता है, अब एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी भी एक्टर सलमान खान के नक्शे कदम पर चल रही हैं। मशहूर अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

एग्स फ्रीज कराने का चलन बढ़ा!

एग्स फ्रीज कराने का चलन बढ़ा!

गौरतलब है कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अब एग्स फ्रीज कराने का चलन बढ़ गया है। बिग बॉस 14 में राखी सावंत द्वारा एग्स फ्रीज कराए जाने के ऐलान के बाद से कई स्टार्स को लेकर ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं। एकता कपूर, मोना सिंह जैसे कई सेलेब्स भी ऐसा कर चुके हैं। टैंगो चार्ली, सराकर, अन्ना, सन ऑफ सरदार जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने भी अब अपने एग्स फ्रीज कराने की बात स्वीकारी है।

33 साल की उम्र में लिया था फैसला, लेकिन...

33 साल की उम्र में लिया था फैसला, लेकिन...

44 वर्षीय तनीषा ने बताया कि उन्होंने 33 साल की उम्र में ही एग्स फ्रीज कराने का फैसाल कर लिया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। तनीषा के मुताबिक डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी कि इस उम्र में एग्स फ्रीज कराना उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है, इसलिए यह फैसला उस समय लेना चाहिए जब बेबी कंसीव करने की कोई होप न हो। इसके बाद एक्ट्रेस ने 39 साल की उम्र में एग्स फ्रीज कराए।

'बच्चे न होना कोई बुरी बात नहीं'

'बच्चे न होना कोई बुरी बात नहीं'

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तनीषा मुखर्जी ने अपने एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर बात की। उन्होंने कहा, 'आज के समय में बच्चे न होना कोई बुरी बात नहीं। एक महिला की लाइफ में बच्चे होना ही बड़ी चाहत नहीं, जरूरी नहीं है कि हर औरत के बच्चे ही हों।' तनीषा ने यह भी कहा कि यह भी जरूरी नहीं की आप किसी रिश्ते में हों और आपको परिभाषित या पहचान के लिए जीवन में एक पुरुष ही हो।

मां का कैसा था रिएक्शन?

मां का कैसा था रिएक्शन?

तनीषा मुखर्जी ने एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर अपनी मां के रिएक्शन का खुलासा करते हुए कहा, 'मेरी मां हमेशा से ही इस फैसले के सपोर्ट में थी, मेरी मां प्रोग्रेसिव और आगे सोचने वाली महिला हैं।' आपको बता दें कि तनीषा बिग बॉस 7 का भी हिस्सा रह चुकी हैं, शो के बाद उनका नाम एक्टर अरमान कोहली से भी जुड़ा था, कुछ दिनों बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी मीडिया में सामने आई थीं।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस तापसी पन्नू की धमाकेदार वापसी, फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' का पोस्टर आया सामने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+