एक्ट्रेस तापसी पन्नू की धमाकेदार वापसी, फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' का पोस्टर आया सामने
मुंबई, जुलाई 06: अपनी एक्टिंग से दर्शकों और बॉलीवुड में खास जगह बनानी वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू अब नए प्रोजेक्ट से जुड़ने जा रही हैं। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'हसीन दिलरूबा' नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हुई है। इस फिल्म में तापसी और बाकी एक्टर्स के अभिनय को काफी सराहा गया है। हालांकि इस फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से मिलीजुला रिएक्शन मिला था, लेकिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी। वहीं अब जानकारी सामने आई है कि तापसी ने मिशन इम्पॉसिबल (Mishan Impossible) साइन की है।

'मिशान इम्पॉसिबल' में आएंगी नजर
इस फिल्म को साइन करने के बाद एक बार फिर तापसी पन्नू अपनी जड़ों की ओर लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दरअसल, तापसी ने अपने एक्टिंग करियर का सफर तेलुगु फिल्म 'झुमंडी नादम' से किया था। ऐसे में फिर एक बार एक्ट्रेस ने 'मिशन इम्पॉसिबल' टाइटल वाली तेलुगु ड्रामा फिल्म साइन की है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें तापसी पन्नू डी-ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर आई तापसी
जानकारी के मुताबिक इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन स्वरूप आरएसजे करेंगे, जो पहले 'एजेंट साई श्रीनिवास अथरेया' के लिए शूटिंग कर चुके हैं। तापसी 'मिशन इम्पॉसिबल' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो निरंजन रेड्डी और अन्वेश रेड्डी बना रहे हैं। लंबे वक्त के बाद तापसी एक तेलुगु फिल्म में नजर आएंगी। उनकी आखिरी तेलुगु फिल्म 'नीवेरो' थी, जो 2018 में रिलीज हुई थीं। हालांकि तापसी की इस वापसी से जहां एक तरफ उनके टॉलीवुड फैंस खुश है तो कई यूजर्स ने कहा कि बॉलीवुड में तापसी को काम नहीं बंद हो गया है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि नॉर्थ इंडियन लड़कियों को टॉलीवुड में कास्ट करना बंद होना चाहिए।

तापसी के पास कई फिल्में
वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू हाल ही में बहन शगुन पन्नू के साथ रूस में छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। ब्रेक से वापसी के बाद तापसी जल्द ही 'सेक्शन 35' के निर्देशक अजय बहल की अगली थ्रिलर फिल्म की शूटिंग के मुंबई से बाहर जाएंगी। वह इस महीने उत्तराखंड के टूर पर रहेगी और 20 जुलाई के आसपास शूटिंग शुरू करेंगी। इसके अलावा इसके अलावा तापसी क्रिकेटर मितालीराज की बायोपिक में भी नजर आएंगी, जिसे श्रीजीत मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications