Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तमिलनाडु: आरके नगर से उपचुनाव में उतरेंगे टीटीवी दिनाकरण, जयललिता के निधन के बाद खाली है सीट

जयललिता के निधन के बाद खाली आरके नगर सीट पर उतरेंगे टीटीवी दिनाकरण

चेन्नई। अन्नाद्रमुक के शशिकला खेमे के नेता टीटीवी दिनाकरण ने सोमवार को कहा है कि वो आरके नगर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। सोमवार को दिनाकरण ने कहा कि वो आरके नगर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। चेन्नई की आरके नगर सीट पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद खाली है। 12 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने कहा है कि वो इस साल के आखिर (31 दिसंबर) से पहले राधाकृष्णन नगर सीट पर उपचुनाव करा देगा।

Tamilnadu TTV Dinakaran to contest RK Nagar by poll

इससे पहले 12 अप्रैल को चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख तय की थी लेकिन वोटर्स को कैश बांटे जाने की शिकायतें मिलने के बाद उपचुनाव रद्द कर दिया गया था। बीते साल दिसंबर में जयललिता की मौत के बाद से ही आरके नगर सीट खाली है। अन्नाद्रमुक के दो फाड़ हो जाने और दोनों के ही पार्टी के चुनाव निशान पर दावा करने की वजह से उपचुनाव में दोनों गुटों को अलग-अलग सिंबल दिया जा सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+