जेल में मिर्गी का नाटक, पुलिस पर हमला - तमिलनाडु में 17 कैदियों की फरारी से सनसनी, सकते में TVK सरकार

Tamil Nadu Theni Jail Break: जेल से भागे 17 कैदी, चौतरफा घिरे CM Vijay, स्टालिन-पलनीस्वामी ने प्रशासन पर सवाल उठाए. तमिलनाडु के थेनी जेल (Theni Jail) से 17 कैदियों के अचानक फरार होने की घटना के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है। इस घटना के बाद जहाँ सरकार तेज कार्रवाई की बात कर रही है वहीं विपक्षी दल राज्य की TVK सरकार पर हमला बोलने से नहीं चूक रहे हैं। घटना को लेकर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। दोनों नेताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था और जेल सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासनिक विफलता करार दिया है।

घटना के बाद राज्य प्रशासन क़्किक एक्शन में जुट गई है। 4 फरार कैदियों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से गृह विभाग और राज्य पुलिस महानिदेशक (DGP) को तत्काल रिपोर्ट सौंपने और फरार कैदियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। CM Vijay ने स्पष्ट किया कि जेल सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tamil Nadu Theni Jail break

क्या है वारदात?

तमिलनाडु की थेनी उप-कारा से 26-27 अक्टूबर की रात करीब 17 विचाराधीन कैदी जेलकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। इस भारी सुरक्षा चूक के बाद पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान (Manhunt) चलाया है। यह मामला 1995 के चर्चित वेल्लोर जेल ब्रेक (जहाँ 43 कैदी भागे थे) के बाद राज्य के इतिहास में कैदियों के सामूहिक रूप से भागने की दूसरी सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है।

चौतरफा घिरी विजय सरकार - विपक्षी नेताओं के तीखे हमले

राज्य में तीन दशक बाद हुए ऐसे भारी जेल-ब्रेक पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक (AIADMK) महासचिव पलनीस्वामी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तमिलनाडु में अब 'प्रिजन ब्रेक' का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा शासन के तहत न केवल आम जनता की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि उच्च सुरक्षा वाले जेल परिसर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

राज्य के एक और पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके नेता स्टालिन ने भी जेल सुरक्षा प्रणाली में हुई चूक की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि एक साथ 17 कैदियों का फरार होना जेल प्रशासन की लापरवाही और सरकार के ढीले नियंत्रण को दर्शाता है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बहरहाल, कंदमानुर पुलिस स्टेशन में आधिकारिक एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है और इस बात की गहन जांच की जा रही है कि क्या सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ था या कैदियों को बाहर से कोई मदद मिली थी।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया - अब तक क्या-क्या हुआ

  • तमिलनाडु के थेनी (Theni) जिला उप-जेल से 17 विचाराधीन कैदियों के सुरक्षा घेरा तोड़कर फरार हो गए।
  • घटना के बाद जिला पुलिस और कारागार विभाग ने घटना के तुरंत बाद पूरे जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया।
  • इसके बाद राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया।
  • विपक्ष राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने लगा।
  • फरार कैदियों को पकडने के लिए 17 विशेष जांच दल का गठन कर राज्य भर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
  • साउथ ज़ोन आईजी विजयेंद्र बिदडी और थेनी एसपी के.एस. प्रवीण गौथम के नेतृत्व में पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया।
  • पड़ोसी जिलों और केरल से लगी अंतर-राज्यीय सीमाओं पर जांच नाके (Checkposts) सघन कर दिए गए।
  • डिंडीगुल-थेनी राजमार्ग सहित जिले में 16 प्रमुख स्थानों पर जांच चौकियां (Checkposts) स्थापित की गईं।
  • फरार कैदियों को पकडने के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
  • कारागार महानिदेशक और गृह विभाग ने उप-जेल के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
  • शुरुआती जांच में सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही की बात सामने आ रही है।
  • कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
  • मामले में विभागीय जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
  • गृह सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कैसे भागे कैदी? फिल्मी स्क्रिप्ट या मिली-भगत?

रिपोर्ट में बताया गया है कि थेनी सबडिविजनल जेल से 27 विचाराधी कैदी मिर्गी का दौरा पड़ने का झूठा बहाना बनाकर जेलकर्मियों पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। पुलिस और जेल प्रशासन की प्राथमिक जांच के अनुसार, फरारी की यह पूरी साजिश पूर्व-नियोजित थी। सब-जेल की एक ही बैरक में बंद सभी 17 विचाराधीन कैदियों ने देर रात एक कैदी को मिर्गी (Seizure) का दौरा पड़ने का नाटक किया।

सूचना मिलने पर जैसे ही ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी और उनके साथी सहायता के लिए बैरक का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए, घात लगाकर बैठे कैदियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में थंगापांडी के सिर में गंभीर चोट आई, जिन्हें जी. विलक्कू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य जेल कर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। हमला करने के बाद कैदी ताला तोड़कर जेल परिसर से बाहर निकल भागे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+